Parliament Security Breach: 'डरो मत कहते नहीं, करके भी दिखाते हैं', सीना तानकर खड़े राहुल गांधी की फोटो वायरल

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की बड़ी घटना सामने आई है। बुधवार दोपहर दो युवक दर्शक दीर्घा से सांसदों के बीच सीधे कूद गए। घटना के बाद से राहुल गांधी की एक फोटो काफी वायरल हो रही है। कांग्रेस की प्रवक्ता ने इस फोटो को ट्वीट कर लिखा कि डरो मत कहते नहीं, करके भी दिखाते हैं।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सांसद राहुल गांधी की एक तस्वीर साझा की। जिसमें वे लोकसभा में खड़े हैं। जबकि दो युवक गैस कनस्तर लेकर दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद रहे हैं। सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स (ट्विटर) पर तस्वीर साझा की और लिखा कि डरो मत। सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि कामों के माध्यम से भी दिखाया है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा कि जब संसद में हंगामा मचा था तब जननायक सीना तानकर खड़े थे।

संसद की सुरक्षा में सेंध: सीना तानकर खड़े थे राहुल गांधी

बता दें कि लोकसभा में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब दो युवक दर्शक दीर्घा से सांसदों के बीच कूद गए। उन्होंने कनस्तरों से पीली गैस छोड़ी और नारे लगाये। दोनों व्यक्तियों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन डी के रूप में हुई है। सागर के लिए विजिटर्स पास भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के नाम से जारी किया गया था।

वही, दूसरी घटना में दो प्रदर्शनकारियों नीलम (42) और अमोल (25) ने एक समान गैस कनस्तरों के साथ संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में चारों को हिरासत में ले लिया गया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सभी चारों संदिग्ध और एक अज्ञात पांचवां व्यक्ति राष्ट्रीय राजधानी के बाहर से आए थे। गुरुग्राम में एक व्यक्ति के घर पर रुके थे। उन्होंने कहा कि दो को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Parliament Security Breach: राष्ट्रपति से मिलेगा विपक्षी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल, अमित शाह के बयान की मांग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+