PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां
Rahul Gandhi Parliament Speech: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में 1 जुलाई को राहुल गांधी ने अपना पहला भाषण दिया। 90 मिनट के राहुल गांधी के भाषण में नीट, अग्निवीर, मणिपुर, बीजेपी-आरएसएस, हिन्दू, लोकसभा चुनाव सहित पीएम मोदी के बयानों को लेकर जमकर निशाना साधा।
शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार की संसद की कार्यवाही फिर से शुरू हुई। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष के रूप में लोकसभा के अंदर राहुल गांधी का अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने पीएम मोदी के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर कुछ ऐसा निशाना साधा कि सदन में विपक्ष में बैठे सभी नेता तालियां बजाने लगे।

'परमात्मा सीधे पीएम मोदी से बात करते हैं'
राहुल गांधी सोमवार को लोकसभा के अंदर आक्रामक अंदाज में नजर आए। उन्होंने संविधान को लेकर बीजेपी को घेरा। साथ ही कहा कि पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उनका तो सीधे भगवान से कनेक्शन है। राहुल गांधी ने सदन में कहा कि परमात्मा सीधे पीएम मोदी की आत्मा से बात करते हैं।
राहुल गांधी ने कहा, "अभयमुद्रा कांग्रेस का प्रतीक है। अभयमुद्रा निर्भयता का संकेत है, आश्वासन और सुरक्षा का संकेत है, जो भय को दूर करता है और हिंदू, इस्लाम, सिख धर्म, बौद्ध धर्म और अन्य भारतीय धर्मों में दैवीय सुरक्षा और आनंद प्रदान करता है। हमारे सभी महापुरुषों ने अहिंसा और भय खत्म करने की बात की है, लेकिन, जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं वे केवल हिंसा, नफरत, असत्य की बात करते हैं।"
महात्मा गांधी को लेकर मोदी को घेरा
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, " पीएम कहते हैं कि (महात्मा) गांधी मर चुके हैं और गांधी को एक फिल्म द्वारा पुनर्जीवित किया गया था। क्या आप अज्ञानता को समझ सकते हैं? एक और बात जो मैंने देखी वह यह है कि सिर्फ एक धर्म नहीं है, जो साहस की बात करता है। सभी धर्म साहस की बात करते हैं। नहीं, नहीं..गांधी मरे नहीं हैं, वे जीवित हैं।"












Click it and Unblock the Notifications