राहुल गांधी बोले-युवाओं की अनदेखा कर अपने चंद मित्रों की सुनते है मोदी जी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्‍होंने देश में युवाओं को रोजगार की कमी को लेकर अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। राहुल गांधी ने गुरुवार को पीएम मोदी पर युवाओं की समस्‍याओं को अनदेखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, 'मोदी जी सिर्फ अपने चंद मित्रों की बात सुनते हैं और उनका विकास करते हैं।

Rahul Gandhi

Recommended Video

      Rahul Gandhi का एक और ट्वीट, बोले- Modi Government ने युवाओं का भविष्य कुचल दिया | वनइंडिया हिंदी

      राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, 'मोदी जी सिर्फ अपने चंद मित्रों की बात सुनते हैं और उनका विकास करते हैं।आज देश का युवा मोदी जी से अपने हक का रोजगार और उज्ज्वल भविष्य मांग रहा है पर मोदी जी चुप हैं। युवाओं की समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है। राहुल गांधी ने वीडियो में निशाना साधते हुए कहा, 'देश की हालत आप लोगों से बेहतर कौन जानता है। देश का भविष्‍य आप लोगों को दिख रहा है। कोरोना के तूफान आने से पहले मैंने कहा था कि तैयारी कीजिये। सरकार ने मेरा मजाक उड़ाया।

      Rahul Gandhi on Thursday targeted Modi government over Youth problems

      राहुल गांधी ने कहा कि, जब तूफान आया तो मैंने सुझाव दिया कि युवाओं के लिए तीन काम करने होंगे। पहला, मैंने सरकार ने कहा कि हर गरीब व्‍यक्ति के बैंक अकाउंट में न्‍याय योजना जैसा सीधा पैसा डालिएष दूसरा, छोटे उद्योगों की रक्षा कीजिए। वो युवाओं का भविष्‍य हैं। तीसरा, हमारी रणनीति इंडस्‍ट्रीज की रक्षा कीजिए लेकिन उन्‍होंने ऐसा कुछ नहीं किया। मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि हिंदुस्‍तान का युवा आपकी ओर देख रहा है। आपने देश की अर्थव्‍यवस्‍था का नष्‍ट कर दिया। आपने इन युवाओं का भविष्‍य बिगाड़ दिया।

      राहुल मोदी सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि, आप आज भी तीन सुझाव अपना सकते हैं। युवा आपकी तरफ देख रहा है। आप कुछ बोलिये, देश आपकी ओर देख रहा है। सरकार ने बिना सोचे समझे लॉकलाउन लागू कर दिया। जिस वजह से अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई और जीडीपी ग्रोथ रेट में 23 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही लाखों लोगों की नौकरियां गईं, साथ ही छोटे मध्यम व्यापार तबाह हो गए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+