पिता के हत्यारों पर बोले राहुल गांधी, कहा- मेरे अंदर किसी के लिए गुस्सा नहीं
Rahul Gandhi in Puducherry: कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच बुधवार को पुडुचेरी में पहुंचे। कांग्रेस विधानसभा में बहुमत खोने की कगार पर है। हालांकि अपने दौरे के दौरान उन्होंने इसका कोई जिक्र नहीं किया, लेकिन अपने पिता राजीव गांधी की हत्या का जिक्र करते हुए अपने मन की बातों को साझा किया। राहुल गांधी गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं के साथ बातचीत कर रहे थे।
Recommended Video

इस दौरान एक छात्रा ने उनसे पूछा कि उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या करने वाले लोगों के बारे में वह क्या सोचते हैं, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने अपने पिता को खो दिया, क्योंकि आपसे कुछ छीन नहीं सकती।
अपने पिता को याद करते हुए राहुल गांधी ने बताया कि मुझे किसी के प्रति गुस्सा नहीं है। बेशक, मैंने अपने पिता को खो दिया और मेरे लिए यह एक मुश्किल समय था। ऐसा महसूस होता है कि कोई आपका दिल काट रहा है। मुझे जबरदस्त दर्द हुआ, लेकिन मुझे कोई नफरत या गुस्सा महसूस नहीं होता है, मैं उन्हें माफ करता हूं। राहुल ने कहा कि उनके पिता अभी भी उनमें जीवित हैं। उन्होंने सोलई नगर इलाके में मछुआरा समुदाय के लोगों से बात की। इस दौरान पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणस्वामी भी उनके साथ मौजूद रहे।
21 मई, 1991 को हुई थी राजीव गांधी की हत्या
आपको बता दें कि ज्यादातर पार्टियों ने राजीव गांधी हत्या मामले के 7 दोषियों की रिहाई का समर्थन किया है, लेकिन तमिलनाडु कांग्रेस ने इसका विरोध किया। एक महिला आत्मघाती हमलावर ने 21 मई, 1991 को एक चुनाव रैली में राजीव गांधी की चेन्नई के पास श्रीपेरंबुदूर में हत्या कर दी थी। तमिलनाडु सरकार ने 2018 में दोषियों को रिहा करने की राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से सिफारिश की थी।












Click it and Unblock the Notifications