राहुल गांधी बोले, 'मोदी सरकार ने संदिग्ध विदेशी कंपनी को ठेका दिया, राष्ट्रीय सुरक्षा से किया जा रहा खिलवाड़'
Rahul Gandhi On Elara: अपने ब्रिटेन के बयान और सरकार द्वारा माफ़ी मांगने पर हंगामे के बीच, राहुल गांधी ने बुधवार को एलारा नाम की एक विदेशी इकाई पर सवाल उठाकर अडानी समूह और सरकार पर एक नया हमला किया।

Rahul Gandhi On Elara Company: अडानी मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरने के लिए कई विपक्षी पार्टियां साथ आ गई हैं। विपक्षी दल के कई नेता डायरेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टारगेट कर रहे हैं। इन नेताओं में सबसे आगे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) हैं जो कि लगातार प्रधानमंत्री को घेरने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में आज राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक ट्वीट कर एक संदिग्ध विदेशी कंपनी इलरा से सरकार के सांठगांठ का आरोप लगाया है।
जानें राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत का मिसाइल और रडार अपग्रेड अनुबंध अडानी के स्वामित्व वाली कंपनी और इलारा(Elara) नामक एक संदिग्ध विदेशी संस्था को दिया गया है।इलारा को कौन नियंत्रित करता है? अज्ञात विदेशी संस्थाओं(Elara) को रणनीतिक रक्षा उपकरणों का नियंत्रण देकर भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता क्यों किया जा रहा है?
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी विदेश से दिल्ली लौटे
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) विदेश से दिल्ली लौट आए हैं और उनके आज संसद में भाग लेने की संभावना है। इस बीच ब्रिटेन में भारतीय लोकतंत्र पर उनकी टिप्पणी को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है। भाजपा राहुल गांधी से कथित रूप से संसद का अपमान करने और झूठ फैलाने के लिए माफी की मांग कर रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रत्येक भारतीय नागरिक राहुल गांधी से माफी की मांग करता है और भारतीय लोगों की इच्छा संवैधानिक प्रतिबिंब है।
खड़गे ने किया राहुल का बचाव
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि मैं राहुल गांधी से माफी मांगने वाले लोगों से एक सवाल पूछना चाहता हूं। पीएम मोदी 5-6 देशों में गए और हमारे देश के लोगों को अपमानित किया और कहा कि भारत में जन्म लेना पाप है। अभिव्यक्ति और बोलने की स्वतंत्रता को कमजोर किया जा रहा है। सच बोलने वालों को जेल हो रही है। यह लोकतंत्र का अंत नहीं तो क्या है?












Click it and Unblock the Notifications