हाफिज की रिहाई पर राहुल के निशाने पर PM मोदी, कहा- ट्रंप को गले लगाना काम नहीं आया

Recommended Video

    Rahul Gandhi slams PM Modi over Hafiz Saeed release । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। 26/11 मुंबई हमलों की बरसी से पहले मास्टरमाइंड और लश्कर ए तैयबा के सह संस्थापक हाफिज सईद की रिहाई को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने ट्विटर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र भाई का ट्रंप को गले लगाना काम नहीं आया। आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान सेना को लश्कर फंडिंग करने के मामले में क्लीन चिट दी थी। जो कि भारत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

    rahul

    राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखते हुए कहा कि, 'नरेंद्र भाई बात नहीं बनी। आतंक का मास्टमांइड आजाद है, ट्रंप ने पाक सेना को लश्कर फंडिंग में क्लीनचिट दी, आपका गले लगाना काम नहीं आया। अब और ज्यादा गले लगाने की जररूत।'

    दरअसल अमेरिकी कांग्रेस ने एक बिल पारित किया है जिसमें पाकिस्तान को अमेरिकी सुरक्षा बलों और अफगानिस्तान सेना के साथ हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ काम करना होगा। इस बिल से लश्कर-ए -तैयबा का नाम हटा दिया गया है। अमेरिका का यह कदम भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

    हालांकि अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नौर्ट ने एक बयान में कहा कि था 'पाकिस्तान में हाफिज सईद की नजरबंदी से रिहाई को लेकर अमेरिका बहुत चिंतित है। पाकिस्तान सरकार उसके अपराधों के लिए उसे गिरफ्तार करे और आरोपित करे।'

    इस साल के जनवरी महीने से हाफ़िज सईद को नजरबंद कर रखा गया था। पाकिस्तान की अदालत ने इस हफ्ते नजरबंदी से मुक्त करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने सरकार के इस दलील को खारिज कर दिया का हाफिज सईद का रिहा होना सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+