अपनी पार्टी नहीं समझा पाई तो TMC सांसदों से हार की वजहें पूछ रहे हैं राहुल

ऐसी खबरें हैं कि बुधवार को संसद में उन्होंने टीएमसी सांसदों सौगत राय और काकोली घोष से करीब 45 मिनट तक भाजपा के प्रभाव में हुए इजाफे और अन्य मुद्दों पर बात की। उधर, नरेंद्र मोदी द्वारा ममता बनर्जी की तारीफ किए जाने पर टीएमसी ने खुशी जताई है।
ये तो होना ही था कराची में
एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक, राहुल सदन में पीछे की सीट पर बैठे इन सांसदों के पास पहुंचे और उनसे अनौपचारिक बातचीत शुरू कर दी। माना जा रहा है कि यह बातचीत मुख्य तौर पर भाजपा की जीत पर केंद्रित था।
गौरतलब है कि यूपीए-2 के दौरान तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया था। राहुल ने टीएमसी सांसदों से यह समझने की भी कोशिश की कि क्या उत्तर प्रदेश में वाकई सांप्रदायिक मुद्दा हावी हुआ, क्योंकि इस लोकसभा चुनाव में राज्य से एक भी मुस्लिम सांसद चुनकर नहीं आया है। पार्टी को करीब 17 फीसदी वोट शेयर हासिल हुआ है व 2 सीटों पर उसे संतोष करना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications