लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए राहुल गांधी का वोटरों के लिए खास संदेश
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण में लोगों से अपील की है कि जब वह मतदान करने जाएं तो अच्छे दिन के वादे को याद रखें। राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा कि ना दो करोड़ रोजगार, ना बैंक खाते में 15 लाख रुपए, ना अच्छे दिन। इन सबके बजाए कोई नौकरी नहीं, नोटबंदी, किसानों का दर्द, गब्बर सिंह टैक्स, सूट बूट की सरकार, राफेल, झूठ, झूठ, झूठ। हिंसा, तनाव नफरत, भय का महाौल बनाया गया है। आप देश की आत्मा के लिए वोट कीजिए। उसके बेहतर भविष्य के लिए वोट करिए, समझदारी से वोट कीजिए।

आज राहुल गांधी रायबरेली में अपनी मां सोनिया गांधी के साथ उनके नामांकन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से पीएम मोदी पर हमला किया। राहुल गांधी ने कहा कि मैं पीएम मोदी से एक सवाल पूछना चाहता हूं कि अनिल अंबानी जिसे आप अपना दोस्त, भाई कहते हैं उसने कभी कोई विमान नहीं बनाया, तो आखिर उसे कैसे राफेल विमान का सौदा दिया गया। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को चुनौती दी है कि वह राफेल मुद्दे पर उनसे आमने सामने बहस करें, वह प्रधानमंत्री कार्यालय भी आकर बहस के लिए तैयार हैं।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए बुधवार को कहा कि वह इस मामले में तमाम याचिकाओं पर सुनवाई के लिए तैयार है। इससे पहले कोर्ट ने कहा था कि उसे राफेल मामले में शुरुआत दौर में किसी भी तरह की गड़बड़ी नजर नहीं आती है। जिसके बाद इस मामले में पुनर्विचार याचिका दायर की गई थी। जिसपर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की आपत्तियों को खारिज कर दिया था।
No 2 Crore JOBS.
No 15 Lakhs in Bank A/C.
No ACCHE DIN.Instead:
No JOBS.
DEMONETISATION.
Farmers in Pain.
GABBAR SINGH TAX.
Suit Boot Sarkar.
RAFALE.
Lies. Lies. Lies.
Distrust. Violence. HATE. Fear.You vote today for the soul of India. For her future.
Vote wisely. pic.twitter.com/wKNTBuGA7J
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 11, 2019












Click it and Unblock the Notifications