राहुल को 1984 के दंगों की सही जानकारी नहीं : भाजपा

Rahul Gandhi lying about Gujarat riots, says BJP
नई दिल्ली| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को 1984 के सिख विरोधी दंगों के बारे में सही जानकारी नहीं है।राहुल गांधी ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में सोमवार को कहा था कि जहां सरकार ने 1984 में हिंसा को रोकने की कोशिश की थी, वहीं दूसरी ओर गुजरात सरकार ने 2002 के मुस्लिम विरोधी हिंसा को बढ़ावा दिया।

भारतीय जनता पार्टी के नेता अरुण जेटली ने कहा, "राहुल गांधी को 1984 के बारे में सही जानकारी नहीं है। पुलिस ने कदाचित ही दंगाइयों पर गोली चलाई।"

उन्होंने कहा, "जबकि गुजरात में 300 दंगाई पुलिस की गोलीबारी में मारे गए। करीब 65,000 दंगाइयों को गुजरात में गिरफ्तार किया गया। 4,000 से अधिक मामलों में आरोप पत्र दाखिल किए गए और सैकड़ों लोगों को दोषी ठहराया गया।"

जेटली ने कहा, "यहां तक कि गुजरात के मुख्यमंत्री को भी जांच से गुजरना पड़ा। कांग्रेस ने 1984 में क्या किया? किस कांग्रेसी को 1984 के दंगों के कारण जेल की सजा हुई।"

उल्लेखनीय है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 1984 में सिख अंगरक्षकों द्वारा की गई हत्या के कारण नई दिल्ली और अन्य स्थानों पर सिख विरोधी दंगे भड़क उठे थे।

1984 के दंगों के लिए राहुल गांधी द्वारा माफी मांगने से इंकार करने के बारे में जेटली ने कहा कि वह उनसे इसकी अपेक्षा नहीं करते, लेकिन यह अपेक्षा जरूरत करते हैं कि उन्हें इतिहास के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+