बीजेपी के यू-टर्न पर राहुल का धरना
नई दिल्ली। मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल जारी है। सोमवार को कांग्रेस ने केंद्र सरकार के यूटर्न पर एक किताब जारी की, जिसमें मोदी सरकार पर आरोप लगाया था कि 6 महीने में सरकार ने करीब 25 मामलों पर यूटर्न लिया है। मंगलवार को राहुल गांधी यू-टर्न की किताब को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ संसद परिसर के अंदर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस चैतरफा मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि ये सरकार हर मुद्दे पर यू-टर्न ले रही है।

संसद परिसर के अंदर ही राहुल गांधी हाथों में किताब लेकर धरने पर बैठे। राहुल ने केंद्र सरकार पर तीखे बाण छोड़े कहा कि इस सरकार ने तमाम मुद्दो पर यू-टर्न लिया है। कालेधन, कैग और भ्रष्टाचार जैसे संवदेनशील मुद्दों पर सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, बल्कि यू-टर्न ले लिया। बीजेपी का असली मकसद सिर्फ सत्ता हथियाना है। कहा कि कांग्रेस ये मुद्दा संसद में उठाएगी।
इससे पहले कांग्रेस ने प्रेस वार्ता आयोजित कर यू-टर्न किताब मीडिया के सामने जारी की। पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि बीजेपी ने सिर्फ जनता को गुमराह किया है। सत्ता पाने के लिए जनता से बड़े-बड़े वादे किए और झूठे सपने दिखाए और 6 महीने में कुछ भी नहीं किया गया।
राहुल के साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications