"राहुल गांधी इतना पढ़ा-लिखा आदमी ही नहीं कि!, सुब्रमण्यम ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए खोले कई राज
OI Exclusive Interview: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के दाह संस्कार स्थल को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर भारत के दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह की स्मृति का "अपमान" करने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर का निगम बोघ घाट में अंतिम संस्कार करवाने को लेकर केंद्र सरकार पर ये गंभीर आरोप लगाया था। वहीं इससे पहले राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह के निधन पर दुखी होते हुए ये बयान दिया था कि उन्होंने अपना "राजनीतिक गुरु" खो दिया। इस सबके बीच भाजपा के फायरब्रैंड नेता डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने वन इंडिया हिंदी की एंकर मीनाक्षी कंडवाल के "द वन इंडिया शो" में राहुल गांधी पर जमकर बरसे और कांग्रेस सांसद, गांधी परिवार को लेकर कई बड़े खुलासे किए।

कांग्रेस ने कभी मनमोहन सिंह की इज्जत नहीं की
भाजपा नेता डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा "मनमोहन सिंह का गांधी परिवार ने कभी सम्मान नहीं किया। नेहरू परिवार की कमजोरी है कि वो अपने सामने कांग्रेस के किसी नेता को उभरते नहीं देख सकता है। मनमोहन सिंह ही नहीं पी वी नरसिम्हा राव के साथ भी गांधी परिवार ने ऐसा ही किया। मनमोहन और नरसिम्हा राव दोनों ही अपनी पार्टी का नुकसान नहीं होने देना चाहते थे इसलिए वो हर बार खुद जहर का घूंट पी लेते थे।
राहुल गांधी इतना पढ़ा-लिखा आदमी ही नहीं कि...
मनमोहन सिंह के निधन पर राहुल गांधी के बयान" "मैंने तो अपना राजनीतिक गुरू खो दिया", इस पर डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी जोर से हंसे और बोले "पहले तो वो इतना पढ़ा आदमी ही नहीं है कि वो मनमोहन सिंह जैसे को अपना गुरु माने। मनमोहन सिंह जैसे विद्धान, हाई पॉवर नेता जिन्होंने इंटरनेशल ट्रेड पर थीसेस लिखी थी, इस सब विषयों के बारे में तो इसको (राहुल गांधी) पता भी नहीं है। आज मनमोहन सिंह के मरने के बाद राहुल गांधी का ये कहना शोभा नहीं देता है, अपने को उन्होंने सस्ता बनाया है।
राहुल गांधी मांगे माफी
डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा राहुल गांधी ही नहीं सोनिया गांधी ने भी कभी मनमोहन सिंह की हमेशा बेइज्जती की। उन्होंने बताया मनमोहन सिंह उस समय बहुत दुखी हुए थे जब टेलीविजन पर पूरे देश के सामने राहुल गांधी ने सबके सामने मनमोहन के दस्तावेज फाड़े थे।
उन्होंने कहा "मनमोहन सिंह के निधन के बाद अब इसके लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। उन्हें कहना चाहिए कि मुझसे गलती हो गई। मीडिया को राहुल गांधी से अब सवाल करना चाहिए कि जब उन्होंने मनमोहन सिंह के दस्तावेज खुलेआम फाडे़ थे तब नहीं सोचा कि आप गुरु का अपमान कर रहे हैं।"
शोक व्यक्त करने में भी कांग्रेस पर भारी पड़े पीएम मोदी
मनमोहन सिंह के निधन के बाद पीएम मोदी शोक प्रकट करते हुए पूर्व पीएम की प्रशंसा करते हुए वीडियो जारी किया। वहीं कांग्रेस ने कोई भी वीडियो जारी किया। इस पर जब वनइंडिया एंकर मीनाक्षी कांडपाल ने अपने शो में सवाल किया कि कैसे सही समय पर मैसेज एक्सप्रेस करना है, इस मामले में हमेशा पीएम नरेंद्र मोदी अपने विपक्ष पर भारी पड़ जाते हैं?
नरसिम्हा राव के शव तक को लकड़ियां तक नहीं मिली
इस सवाल पर डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा मनमोहन सिंह को तो उनके निधन के बाद कांग्रेस ने अपने फायदे के लिए सम्मान दिया लेकिन कांग्रेस ने नरसिम्हा राव के शव को कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय पर रखने तक नहीं दिया। जिस कारण से उनके शव को हैदराबाद ले जाना पड़ा और वहां जाकर शव जलाने के लिए पूरी लकड़ियां ही नहीं मिली थी। जिस कारण आधी रात को उनका शव अधजला शमशान घाट पर पड़ा मिला, तब आम लोगों ने लकड़ियां जुटाकर पूरा शव जलाया था।
स्वामी ने कहा अगर कांग्रेस को इतनी निष्ठा होती तो ये स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू की जगह पर स्थित मैदान में पर पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन की याद में एक शिला रख देते मैं मानता कि वो कांग्रेस उनके सम्मान के लिए चितिंत है।
राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर खोला ये राज
डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने खुलासा किया कि राहुल गांधी के पास बिट्रिश की नागरिकता है। जिसको लेकर मैंने केस दर्ज किया है। उन्होंने कहा इस आधार पर राहुल गांधी से भारत की नागरिकता तक छिन जाएगी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बारे में कुछ नहीं कह रहे हैं। जबकि गृह मंत्री अमित शाह को राहुल गांधी को बिट्रिश नागकिता के संबंध में नोटिस कर जवाब मांगना चाहिए।
प्रधानमंत्री के पद का कोई महत्व नहीं है
इसके साथ ही स्वामी ने दावा किया कि पीएम मोदी का मनमोहन सिंह से कोई रिश्ता नहीं था लेकिन आज उनके निधन पर पीएम मोदी कर रहे हैं वो मिथ्याचार है। हमारे यहां तो लोकतंत्र है प्रधानमंत्री के पद का कोई महत्व नहीं है। जितना तानाशाही में है।
पीएम मोदी से अपनी नाराजगी पर क्या बोले सुब्रमण्यम स्वामी?
पीएम मोदी से आपकी क्यों इतनी नाराजगी है इस पर डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा मेरी कोई उनसे नाराजगी नहीं है। बस मैं सच बोलता हूं और जनता को गुमरा नहीं करना चाहता हूं। डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने तंज कसते हुए कहा "झूठे प्रचार से किसी को महान बनाना, ये हमारे देश के संस्कार नहीं है।"
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications