मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के बाद राहुल गांधी का बड़ा आरोप, "मोदी सरकार ने किया अपमान "
Manmohan Singh Memorial Row: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में 26 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली के निगमबोध घाट पर आज शनिवार को हुआ। लगातार दो बार भारत के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई देने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे।
मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पूरे समय पूर्व पीएम की पत्नी और उनकी बेटी के साथ नजर आए। मनमोहन सिंह के निगमबोध घाट पर पंचतत्व में विलीन होने के तुरंत बाद लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया है।

बता दें मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार की जगह और पूर्व प्रधामनमंत्री के नाम पर स्मारक स्थल को लेकर कांग्रेस जमकर राजनीति कर रही है और भाजपा पर हमलावर है। इसी बीच राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर सीधे दिवंगत पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगा दिया है।
"मोदी सरकार ने किया अपमान "
दरसअल, राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने कहा "भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ मनमोह सिंह का अंतिम संस्कार आज निगम बोध घाट पर करवाकर देश की मौजूदा सरकार ने उनका सरासर अपमान किया है। एक दशक के लिए मनमोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनके कार्यकाल में भारत देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्गो का सहारा है।"
भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया गया है।
एक दशक के लिए वह भारत के प्रधानमंत्री रहे, उनके दौर में देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 28, 2024
मनमोहन सिंह मेमोरियल पर क्यों हंगामा है बरपा
गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार को शुक्रवार को एक पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने मनमोहन सिंह की याद में दिल्ली में स्मारक बनवाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था अन्य प्रधानमंत्री की तरह मनमोहन सिंह की याद में दिल्ली में मेमोरियल बनना चाहिए। केंद्र सरकार ने शनिवार की सुबह एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए केंद्र सरकार के मेमोरियल बनवाने को मंजूरी देने की जानकारी दी थी। खड़गे और मनमोहन सिंह के परिवार को भी मोदी सरकार के फैसले के बारे में बताया था इसके बावजूद कांग्रेस मेमोरियल के लिए जमीन की मांग करते हुए लेकर बवाल कर रही है। वहीं अब खबर है कि केंद्र सरकार ने स्मारक स्थल को लेकर भी मंजूरी दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications