Rahul Ki Truck Yatra: ट्रक ड्राइवर के साथ पूरी रात सफर पर निकले राहुल गांधी, करीब से जाना दर्द, देखें Video

Rahul Gandhi Truck Ride: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों अलग-अलग लोगों से मिलकर उनकी दर्द और तकलीफें करीब से जान रहे हैं। ऐसे में अब उन्होंने ट्रक ड्राइवरों से मुलाकात की।

Rahul Gandhi Truck Ride

Rahul Gandhi Truck Video: कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल 'भारत जोड़ो यात्रा' करने वाले राहुल गांधी का सफर अभी भी जारी है। हाल ही में उनकी ट्रक में सफर करने की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थी, जिसके बाद अब उन्होंने ट्रक ड्राइवर के साथ अपनी यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। (पूरा वीडियो खबर के अंत में)

'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद ट्रक यात्रा

राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद से ही अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। बीच सड़क पर गोलगप्पे खाना हो या फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में स्टू़डेंट्स के साथ नाश्ता करना हो राहुल सीधा लोगों से बात कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कर्नाटक में स्कूटी पर राइट की थी, जिसके बाद अब पूरी रात ट्रक ड्राइवर के साथ दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक का सफर तय किया।

कांग्रेस नेता ने अपने ट्विटर पर इससे जुड़ा एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, "6 घंटों की दिल्ली-चंडीगढ़ यात्रा में ट्रक ड्राइवरों के साथ दिलचस्प बातचीत! 24 घंटे सड़कों पर बिताकर, वो भारत के हर कोने को जोड़ते हैं।"

ट्रक ड्राइवर्स ने बताई अपनी परेशानी

वीडियो की शुरुआत में राहुल गांधी दिल्ली-हरियाणा बार्डर (मुरथल) पर ट्रक ड्राइवर्स से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ट्रक ड्राइवर्स से कई मुद्दों पर बात की। उनकी सैलेरी, छुट्टी, इस काम में आने वाली मुश्किलें सहित सेफ्टी पर चर्चा की। ड्राइवर्स ने बताया कि उन्हें ना कोई छुट्टी मिलती है और ना ही एक्स्ट्रा टाइम का पैसा। कभी 12 घंटे तो कभी 24 घंटे तक ट्रक चलाना पड़ता है।

इसके बाद एक ड्राइवर ने उनको अपने साथ चलने के लिए कहा तो राहुल सीधे ट्रक में जा बैठें। जिसके बाद पूरी रात उन्होंने ट्रक में सफर करते हुए दिल्ली से चंडीगढ़ तक की यात्रा की। राहुल गांधी ने ट्रक ड्राइवर के बात करते हुए उसकी दर्द और तकलीफों को करीब से जाना।

राहुल गांधी को बताई अपनी तकलीफें

राहुल ने कहा कि 98 फीसदी ट्रक ड्राइवर नहीं चाहते कि उनका परिवार उनके पेशे से जुड़े। वीडियो में कांग्रेस नेता करीब से उनकी परेशानियों को समझने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए। राहुल ने उनकी आमदनी से लेकर खर्च सहित कई मुद्दों पर खुलकर बात की। राहुल गांधी ने सफर के दौरान एक गुरुद्वारे में भी मत्था टेका। इसके अलावा उन्होंने एक ढाबे पर रुक कर चाय-नाश्ता भी किया और वहां मौजूद लोगों से बात की। आप भी देखिए राहुल गांधी की ट्रक यात्रा का पूरा वीडियो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+