CWC: कपिल सिब्बल का ट्वीट, राहुल गांधी ने फोन कर बताया उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा

नई दिल्‍ली। कांग्रेस पार्टी में आपसी कलह का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। मुश्किल वक्त में कांग्रेस की डूबती नाव कौन पार लगाएगा, इसके लिए नए अध्यक्ष की खोज की जा रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी सालों से परिवारवाद के जंजाल में उलझ कर रह गई है। इस बीच चिट्ठी को लेकर राहुल गांधी के 'बीजेपी से मिलीभगत' वाले बयान पर बवाल जारी है। इसी घमासान पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल ने बीजपी से मिलीभगत का कोई बयान नहीं दिया है।

Recommended Video

    CWC Meeting: Kapil Sibal ने Tweet किया डिलिट, जानें क्यों? | Sonia Gandhi | Rahul | वनइंडिया हिंदी
    राहुल ने फोन कर बताया उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा: सिब्‍बल

    इसके तुरंत बाद ही कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट करके कहा कि राहुल गांधी से मेरी बात हुई और उन्होंने ऐसे किसी बयान से इनकार किया है, इसलिए मैं पुराना ट्वीट वापस लेता हूं। कपिल सिब्‍बल ने ट्वीट कर कहा- "राहुल गांधी ने खुद मुझसे कहा है कि जो बात उनसे जोड़कर कही जा रही है वह गलत है। राहुल गांधी ने ये नहीं कहा कि जिन नेताओं ने चिट्टी लिखी है उनकी बीजेपी के साथ सांठगांठ है। इसलिए मैं अपना पहले का ट्वीट डिलीट कर रहा हूं।"

    राहुल ने फोन कर बताया उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा

    आपको बता दें कि राहुल गांधी से बात करने से पहले कपिल सिब्‍बल ने उनसे नाराजगी जताई थी। कपिल सिब्बल ने ट्वीट करके राहुल गांधी की आलोचना की थी। उन्‍होंने कहा था कि राजनीति में कुछ भी हो सकता है। कांग्रेस के परिवारवाद का ही नतीजा है कि पार्टी के अपने नेता ही एक के बाद एक खिलाफत में उतरते जा रहे हैं। नतीजा सबके सामने है। कपिल सिब्‍बल ने एक दूसरे ट्वीट में लिखा था-"राहुल गांधी कहते हैं कि हमारी बीजेपी के साथ सांठ-गांठ है। राजस्थान हाईकोर्ट में पार्टी को सफलता दिलाई। मणिपुर में बीजेपी के खिलाफ पूरी ताकत से पार्टी का बचाव किया। पिछले 30 सालों में बीजेपी के पक्ष में एक भी बयान नहीं दिया। फिर भी हम पर बीजेपी से सांठ-गांठ का आरोप लग रहा है।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+