बोले राहुल गांधी: मोदी सरकार सूट-बूट की सरकार है, पीएम खुद क्यों नहीं किसानों से मिलते

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। 59 दिनों की लंबी छुट्टी से लौटकर आए कांग्रेस के उपाध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में जमकर बोला। राहुल गांधी ने सीधे नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला और कहा कि अच्छे दिन वाली सरकार नाकाम रही। 16वीं लोकसभा में आज पहली बार बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पिछली एनडीए सरकार के दौरान भी कृषि विकास काफी कम रहा।

लोकसभा में राहुल गांधी आंकड़ों के साथ मौजूद थे। राहुल गांधी ने कहा कि विशेषज्ञ कह रहे हैं कि बेमौसम बारिश और ओला गिरने से 40 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कोई कह रहा है कि 106 लाख हेक्टेयर खेती पर फसल का नुकसान हुआ है तो कोई आंकड़ा दे रहा है कि 180 हेक्टेयर। पीएम नरेंद्र मोदी के बयान को कृषि मंत्रालय ही गलत बता रहा है। आखिर क्यूं प्रधानमंत्री खुद जाकर किसानों का दर्द नहीं समझते।

राहुल ने मोदी के मंत्रियों पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वो कहते हैं कि किसानों को सरकार और भगवान पर भरोसा नहीं करना चाहिए। जोरदार हंगामें के बीच बोलते हुए राहुल ने कहा भाजपा कहती कुछ है और करती कुछ है। राहुल ने कहा कि मोदी की सरकार बड़े लोगों की सरकार है, सूट-बूट की सरकार है। उन्होंने कहा कि किसान मजदूर को मोदी सरकार ने नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी राजनीति का गणित समझते हैं, लेकिन किसान की गणित नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+