मन की बात कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी पर राहुल का तीखा हमला, बोले- बस हर देशवासी तक वैक्सीन पहुंचा दो

नई दिल्ली, 27 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर से मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश की जनता के साथ जुड़ेंगे। इस बीच पीएम के मन की बात कार्यक्रम से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार को लेकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा, बस हर देशवासी तक वैक्सीन पहुँचा दो, फिर चाहे मन की बात भी सुना दो! राहुल गांधी ने एक ट्वीट करके देश में कोरोना टीकाकरण की दर का ग्राफ साझा किया है, जिसमे देखा जा सकता है कि औसतन हर रोज देश में तकरीबन 30-40 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है, सिर्फ एक-दो दिन यह आंकड़ा बढ़ा था और एक बार फिर से वह नीचे आ रहा है।

Rahul gandhi

Recommended Video

    PM Modi की Mann Ki Baat पर Rahul Gandhi का तंज, कहा- हर देशवासी तक वैक्सीन पहुंचा दो |वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि राहुल गांधी कोरोना महामारी में लगातार सरकार की टीकाकरण नीति पर सवाल खड़ा कर रहे हैं और एक के बाद तीखे सवाल ट्वीट के माध्यम से पूछ रहे हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा, कोविड महामारी में भी देश सेवा में जुटे 113 लाख कर्मचारियों का साहस बढ़ाने की बजाय केंद्र सरकार उनकी मेहनत की कमाई छीनने में लगी है। सैनिकों, सरकारी कर्मचारियों व पेंशनर्स से ₹37,500 करोड़ की लूट करना अपराध है। यही नहीं जिस तरह से देश में डेल्टा सी फैल रहा है उसको लेकर भी राहुल गांधी ने भी तीखा सवाल पूछा था।

    राहुल गांधी ने ट्वीट करके पूछा था, डेल्टा प्लस वेरिएंट पर मोदी सरकार से प्रश्न- इसकी जाँच व रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर टेस्टिंग क्यों नहीं हो रही? वैक्सीन इसपर कितनी प्रभावशाली हैं व पूरी जानकारी कब मिलेगी? तीसरी लहर में इसे नियंत्रित करने का क्या प्लान है? राहूल ने कहा कि कोरोना टीकाकरण जबतक लगातार बड़े स्तर पर नहीं होता है, हमारा देश सुरक्षित नहीं है। अफसोस कि केंद्र सरकार पीआर इवेंट से आगे बढ़ नहीं पा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+