भाजपा देश को बांटने वाली राजनीति कर रही है-राहुल गांधी
रांची। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी झारखण्ड में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि छह महीने हो गये नयी सरकार बने लेकिन तथाकथित अच्छे दिन आजतक नहीं दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है।

We want you to benefit from natural resources of state but opposition wants industrialists to benefit : Rahul Gandhi pic.twitter.com/GtEOPcnP2s
— ANI (@ANI_news) November 22, 2014 गौरतलब है कि झारखंड में प्रथम चरण के प्रचार के लिए राहुल गांधी रैली कांग्रेस के लिए प्रचार करने रांची पहुंचे है। राहुल ने प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सफाई के नाम पर फोटो छपवाई जा रही है और सिर्फ मार्केटिंग हो रही है
वहीं राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री एक विशेष वर्ग को लाभ पहुंचाना चाहते हैं। यहीं नहीं प्राकृतिक संपदा को भी कुछ ही लोगों की जागीर बना देना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में सांप्रदायिकता का जहर घोल रही है। लोगों को आपस में लड़ा कर वोट की राजनीति कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications