जनरल बोगी में सवार होकर पंजाब पहुंचें राहुल, किसानों से की मुलाकात
नयी दिल्ली। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी जब से 56 दिनों की छुट्टी बिताकर आए है तब से वो अपने काम को लेकर काफी एक्टिव हो गए है। अक्सर चुप्पी साधने वाल राहुल अब मोदी सरकार पर ताबड़-तोड़ हमले कर रहे हैं। इसी क्रम में विवादास्पद भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ संघर्ष को पंजाब तक पहुंचाने के लिए राहुल गांधी वहां पहुंचें।

टीशर्ट और जींस पहने राहुल ने दिल्ली से सचखंड एक्सप्रेस की सामान्य बोगी में यात्रा की। उनके साथ कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। पंजाब पहुंचने के साथ ही वो फतेहगढ़ साहिब की स्थानीय अनाज मंडी में पहुंचें और किसानों से मुलाकात की।
राहुल ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मुझे बताया गया कि हालात बहुत खराब हैं। इसलिये मैं स्वयं इसे देखना चाहता था। राहुल लगातार किसानों से मुलाकात कर रहे हैं। किसानों से राहुल की बातचीत के दौरान पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील जाखड़ सहित पंजाब कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे। मंडी में उन्होंने किसानों और मजदूरों से बातचीत की जहां गेहूं के ढेर लगे हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications