राहुल गांधी ने शहीद जवानों के परिजनों के लिए लिखा खत, व्यक्त की संवेदना
नई दिल्ली। लद्दाख के गलवन घाटी में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी सैनिकों के साथ हुए हिंसक झड़प में शहीद जवानों के परिजनों के प्रति कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने सीमा पर शहीद हुए 20 जवानों के परिवार वालों को एक पत्र लिखकर उनकी हिम्मत बढ़ाई और उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। न्यूज ऐजेंसी एएनआई ने ऐसे ही एक खत की तस्वीर साझा की है जिसमें शहीद हवलदार थिरु के. पलानी की फोटो के साथ उनके परिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से भेजा गया है।
Recommended Video

बता दें कि इस बीच सेना ने स्पष्ट कर दिया है कि 15 जून सोमवार को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुए हिंसक टकराव में कोई भी भारतीय सैनिक गायब नहीं है। न्यूज एजेंसी एनएनआई ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी आई है। ऐसी खबरें थीं कि गलवान घाटी में हुए टकराव के बाद मेजर और कैप्टन रैंक के ऑफिसर समेत कुछ जवान गायब हैं। गलवान घाटी में हुए इस टकराव में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए हैं। वहीं चीन को भी इसमें बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।
सैनिकों को निहत्था शहीद होने क्यों भेजा गया: राहुल गांधी
लेफ्टिनेंट जनरल एचएस पनाग (रिटायर्ड) से हिन्दुस्तान टाईम्स की बातचीत का वाडियो साझा करते हुए राहुल ने सवाल किया है कि चीन की हिम्मत कैसे हुई कि हमारे निहत्थे सैनिकों पर हमला कर उनकी जान ले। साथ ही उन्होंने सवाल किया है कि आखिर हमारे सैनिकों को बिना हथियार दिए चीनी सैनिकों की ओर क्यों भेजा गया। जो वीडियो राहुल ने शेयर किया है। इसमें एचएस पनाग इस बात को बता रहे हैं कि भारत के अगले कदम क्या हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत को इस घटना से भावनात्मक रूप से दूर नहीं होना चाहिए। जो सीमा पर हुआ है वो ना सिर्फ भारत-चीन के बीच बल्कि दुनियाभर में भी देखें तो पीड़ा देने वाली घटना है।
यह भी पढ़ें: माओत्से तुंग की योजना पर आगे बढ़ रहा है चीन, 'हथेली के बाद पांचों उंगलियां' पर कब्जे की खौफनाक रणनीति समझिए












Click it and Unblock the Notifications