Rahul Gandhi Guilty: कोर्ट बोला- अवमानना के दोष में '2 साल जेल', केजरीवाल बोले- कांग्रेस से मतभेद, लेकिन...

Rahul Gandhi Guilty: पीएम मोदी के सरनेम से जुड़े अवमानना मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। गुजरात की कोर्ट ने उन्हें अवमानना का दोषी करार दिया है। हालांकि, सीएम केजरीवाल ने राहुल का सपोर्ट किया।

Rahul Gandhi Guilty

Rahul Gandhi Guilty: अवमानना मामले में राहुल गांधी को गुजरात की कोर्ट ने दोषी माना है। इस फैसले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आश्चर्य जताया है। उन्होंने कहा कि भले ही कांग्रेस और राहुल से उनके मतभेद हैं, लेकिन इस मामले में उनका स्पष्ट मानना है कि अवमानना के मामले में राहुल गांधी को दोषी करार देना सही नहीं। केजरीवाल ने कहा, वे अदालत का सम्मान करते हैं, लेकिन कोर्ट के फैसले से असहमत हैं।

राहुल को मानहानि के मुकदमे में फंसाना सही...

राहुल गांधी के समर्थन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा, "कांग्रेस के साथ हमारे मतभेद हैं, लेकिन राहुल गांधी को इस तरह मानहानि के मुकदमे में फंसाना सही नहीं है... जनता और विपक्ष का काम सवाल पूछना है। हम अदालत का सम्मान करते हैं लेकिन फैसले से असहमत हैं।" बता दें कि गुजरात के सूरत की एक अदालत ने पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी द्वारा दायर एक आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी को दोषी करार दिया।

बीजेपी विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में

आम आदमी पार्टी के मुखिया ने भारतीय जनता पार्टी पर - गुजरात और केंद्र में सत्ता में होने के कारण साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, गैर-बीजेपी नेताओं और पार्टियों पर मुकदमा चलाकर उन्हें खत्म करने की कोशिश हो रही है। केजरीवाल का कांग्रेस का समर्थन भाजपा के साथ AAP के 'पोस्टर युद्ध' के बीच आया है। AAP-भाजपा एक-दूसरे को निशाना बना रहे हैं।

केजरीवाल हटाओ... पर गरफ्तारी न हो

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उनकी आलोचना करने वाले पोस्टरों पर कोई आपत्ति नहीं है और उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि 'केजरीवाल हटाओ, दिल्ली बचाओ' या 'केजरीवाल हटाओ, दिल्ली बचाओ' जैसी तख्तियों के लिए जिम्मेदार लोगों को 'गिरफ्तार नहीं' किया जाए।

Recommended Video

      Rahul Gandhi को 2 साल जेल, क्या है Modi Surname विवाद जिस पर कोर्ट ने सुनाया फैसला | वनइंडिया हिंदी

      मोदी हटाओ-देश बचाओ पोस्टर

      राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए आप द्वारा कई पोस्टर लगाए जाने के बाद ये पोस्टर सामने आए। आप के पोस्टरों में लिखा था - 'मोदी हटाओ, देश बचाओ', या 'मोदी हटाओ, भारत बचाओ' - और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले दोनों के बीच आग के पहले आदान-प्रदान के रूप में देखा गया।

      किस मामले में राहुल को जेल की सजा हुई

      गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 2019 के लोक सभा चुनाव के दौरान एक जनसभा में कर्नाटक में 'मोदी सरनेम' वाला बयान दिया था। उन्होंने देश में घोटालों का जिक्र करते हुए भारत छोड़कर जा चुके आर्थिक अपराधी, आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी, पीएनबी घोटाले में नीरव मोदी का नाम लिया और सवाल किया कि 'सभी चोरों का सरनेम मोदी ही क्यों होता है?' राहुल के इसी बयान को गुजरात भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने आपराधिक मानहानि वाला बताया। उन्होंने गुजरात के सूरत की कोर्ट में मामला दर्ज कराया, जिसमें अदालत ने कांग्रेस सांसद को दोषी मानते हुए दो साल जेल की सजा सुनाई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+