नटवर का वार..सोनिया-राहुल तानाशाह और मनमोहन घटिया इंसान
नटवर ने फिर उगला जहर, सोनिया-राहुल को बताया तानाशाह और मनमोहन को घटिया
जी मीडिया से बात करते हुए नटवर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में वंशवाद की परंपरा चल रही है जिसके तहत इस पार्टी के सारे फैसले केवल गांधी परिवार ही लेता है। सोनिया तानाशाह की तरह पार्टी को हैंडल करती हैं।
पार्टी में कोई नंबर 1, 2 या 3 नहीं है, यहां केवल सोनिया गांधी औऱ राहुल गांधी ही सिरमौर हैं। इनके अलावा सारे नेता नीचे के पायदान पर है। नटवर सिंह ने साफ कहा कि पार्टी के सारे फैसले पहले 10 जनपथ से होते हैं फिर 7 रेसकोर्स से।
नटवर सिंह ने कहा कि वैसे राहुल गांधी काफी भोले-भाले और अच्छे इंसान है लेकिन उनमें तेजी की कमी है। वो चमचों की जमात में घिरे रहते हैं इसलिए कुछ कर नहीं पाते।नटवर सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी किताब में वो ही लिखा है जो कि सच है और यह सच कड़वा है इसलिए मुझे लेकर कांग्रेस में हाहाकार मच गया है।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने नटवर सिंह के सारे दावों को झूठा बताते हुए कहा कि यह सब वो किताब बेचने के लिए कर रहे हैं। जिस पर नटवर सिंह ने कहा कि अगर मनमोहन सिंह ने ऐसा कहा है तो वो वाकई में घटिया इंसान है। सोनिया गांधी को सलाम ठोंकने वाले व्यक्ति पर मैं कुछ और टिप्पणी नहीं कर सकता।
गौरतलब है कि नटवर सिंह ने अपनी किताब में लिखा है कि सोनिया गांधी कोई त्याग मूर्ति नहीं जिसकी वजह से वो देश के पीएम की कुर्सी पर नहीं बैठीं बल्कि उनको साल 2004 में पीएम बनने से रोका था उनके लाडले बेटे राहुल गांधी ने।













Click it and Unblock the Notifications