VIDEO : राहुल गांधी से लिपटी बच्ची फूट-फूट कर रोई, भारत जोड़ो यात्रा की वीडियो वायरल

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 18वें दिन केरल में है। राहुल गांधी से लिपट कर रोती बच्ची की वीडियो वायरल हो रही है। rahul gandhi girl crying congress bharat jodo yatra

तिरुवनंतपुरम, 28 सितंबर : राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अलग-अलग प्रदेशों से गुजर रहे हैं। तमिलनाडु से शुरू हुई यात्रा फिलहाल केरल में है। केरल राहुल गांधी का संसदीय निर्वाचन प्रदेश भी है। राहुल केरल की वायनाड सीट से लोक सभा सांसद हैं, ऐसे में उनके प्रशंसकों की इस प्रदेश में कमी नहीं। ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला जब भारत जोड़ो यात्रा के 18वें दिन राहुल गांधी की युवा प्रशंसक उनसे मिलने के बाद फूट-फूट कर रोई। राहुल ने उसे गले लगाया। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने राहुल की वीडियो ट्वीट की है।

आंख से छलक उठे आंसू

आंख से छलक उठे आंसू

राहुल गांधी से मिलने पर केरल की किशोरी अपने आंसुओं को नियंत्रित नहीं कर पाई। वह खुशी से उछल पड़ी, हंसते समय ही किशोरी के आंख से आंसू भी छलक उठे।

राहुल से मिलने की खुशी

राहुल से मिलने की खुशी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किशोरी के उत्साह की कोई सीमा नहीं है। दरअसल, इस तरह की प्रतिक्रियाएं आम तौर पर अभिनेताओं या पॉप स्टार के फैन्स के बीच दिखती है, लेकिन राजनीतिक हस्ती कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलकर किशोरी ने जैसा उत्साह दिखाया उसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं के चेहरों पर मुस्कान

कांग्रेस नेताओं के चेहरों पर मुस्कान

बता दें कि राहुल भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। किशोरी जैसे ही राहुल से मिलने उनके नजदीक पहुंची, आसपास मौजूद लोग उसके उत्साह पर मुस्कुराए। इसी दौरान राहुल गांधी ने उसे गले लगाया और शांत करने की कोशिश की। राहुल उसे कुछ देते हुए भी दिखे।

वायनाड में राहुल गांधी

वायनाड में राहुल गांधी

गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 18वें दिन की शुरुआत बुधवार को केरल में हुई। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी के साथ सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च पांडिकड स्कूल पड़ी से शुरू हुआ। यात्रा वंडूर जंक्शन पर रुकने के बाद आगे बढ़ेगी। बुधवार को ही राहुल अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड में प्रवेश कर जाएंगे।

नीचे देखें राहुल की वीडियो--

कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा

बता दें कि 3,570 किमी और 150 दिन लंबा पैदल मार्च 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुआ और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगा। 10 सितंबर को केरल में प्रवेश के बाद यह यात्रा राज्य में 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 1 अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करने से पहले भारत जोड़ो यात्रा केरल के सात जिलों में जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+