संसद पहुंचे राहुल गांधी से हुआ सिब्बल के 'घर की कांग्रेस' कमेंट पर सवाल, जानिए कैसा था रिएक्शन
संसद पहुंचे राहुल गांधी से हुआ सिब्बल के 'घर की कांग्रेस' कमेंट पर सवाल, जानिए कैसा था रिएक्शन
नई दिल्ली, 15 मार्च: कांग्रेस के सीनियर नेता औ पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने एक बार फिर से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल खड़े किए हैं। पांच राज्यों के चुनावी नतीजों को लेकर उन्होंने खासतौर से गांधी परिवार को निशाने पर लिया है। सिब्बल ने 'सब की कांग्रेस या घर की कांग्रेस' कहते हुए गांधी परिवार को कटहरे में खड़ा किया है। मंगलवार को संसद के बजट सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे पार्टी सांसद राहुल गांधी से भी इस पर सवाल किया गया लेकिन वो इससे कन्नी काट गए।

मंगलवार को जैसे ही राहुल गांधी संसद में अपनी पार्टी से उतरे तो उनसे एक मीडियाकर्मी ने सवाल किया कि कि कपिल सिब्बल ने 'सब की कांग्रेस... घर की कांग्रेस' की बात कही है, इस पर क्या कहेंगे। इस पर राहुल ने एक बार उसकी ओर देखा और फिर सीधे संसद के भीतर चले गए, उन्होंने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा। हालांकि उनके चेहरे के भाव से ये साफ है कि उन्होंने सवाल सुन लिया था।
क्या कहा है सिब्बल ने
हाल ही में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा के चुनाव हुए हैं। सभी राज्यों में कांग्रेस की बुरी तरह से हार हुई है। जिसके बाद कांग्रेस में बैठकों का दौर चल रहा है। हाल ही में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक भी बुलाई गई थी। इसी बीच अब कांग्रेस के सीनियर कपिल सिब्बल ने पार्टी की बुरी गत के लिए गांधी परिवार की ओर इशारा करते हुए कहा है कि यह सही समय है जब गांधी परिवार से कांग्रेस की लीडरशिप से हट जाना चाहिए और नेतृत्व की भूमिका के लिए और किसी अन्य व्यक्ति को मौका देना चाहिए।
सिब्बल ने कहा है कि नेतृत्व "कुकू लैंड" में रह रहा है, अगर उसे आठ साल बाद भी पार्टी के पतन के कारणों के बारे में पता नहीं है। सिब्बल ने आगे कहा, मुझे लगता है कि आज 'सब की कांग्रेस' चाहिए ना कि सिर्फ 'घर की कांग्रेस'। मैं निश्चित रूप से 'घर की कांग्रेस' नहीं चाहता और मैं लगातार 'सब की कांग्रेस' के लिए लड़ता रहूंगा।












Click it and Unblock the Notifications