राहुल इफेक्ट: अब 9 के बदले मिलेंगे 12 सिलेंडर

Subsidized LPG cylinder quota to be raised to 12, says Veerappa Moily
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने चुनाव अभियान की कमान अपने युवराज राहुल गांधी के हाथों में सौंप दिया है। कांग्रेस द्वारा जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद राहुल गांधी ने पार्टी और सरकार को आम आदमी को चेहरा बनाने की कवायद शुरू कर दी है। कमान संभालने के बाद एआइसीसी के सम्मेलन में राहुल के भाषण के करीब एक घंटे के अंदर ही सरकार ने सब्सिडीवाले एलपीजी सिलिंडरों की संख्या सालाना नौ से बढ़ा कर 12 करने की बात कही। इसे राहुल का इफेक्ट कहे या कांग्रेस की मजबूरी। सरकार के पास लोकसभा चुनाव में में अपनी गिनती गिनाने के लिए कुछ बड़ी कामयाबी नहीं है। ऐसे में सरकार सिलेंडर की संख्या बढ़ाकर आम आदमी को राहत देकर चुनाव से पहले लोगों के बीच जाना चाहती है।

अप्रैल-मई में होनेवाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ओर से यह अहम तोहफा होगा। दरअसल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री से साल में 12 रियायती सिलिंडर देने की मांग की थी। राहुल द्वारा ये बात कहे जाने के एक घंटे के अंदर ही पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने एलान किया कि यह मुद्दा कैबिनेट में जायेगा और इसे क्रियान्वित करने के लिए फैसला किया जायेगा।

पेट्रोलियम मंत्री पहले ही साफ कर चुके है कि सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या बढ़ाने से सरकार पर साल में 3300 से 3500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+