राहुल गांधी ने की सबको वैक्सीन देने की मांग, बोले- इसके लिए सभी आवाज बुलंद कीजिए

दिल्ली, अप्रैल 12: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देश के सभी नागरिकों को कोरोना वैक्सीन दिए जाने की मांग की है। कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच राहुल ने कहा है कि सुरक्षित जीवन का अधिकार तो सबका है, ऐसे में सभी को वैक्सीन दी जानी चाहिए। राहुल ने कहा है- 385 दिन में भी कोरोना से लड़ाई नहीं जीत पाए- उत्सव, ताली-थाली बहुत हो चुके अब देश को वैक्सीन दो।

Rahul Gandhi demands Covid19 vaccine for all says everyone has the right to a safe life

राहुल गांधी ने आज (12 अप्रैल) ट्वीट करते हुए लिखा- कोरोना वैक्सीन देश की जरूरत है। आप भी इसके लिए अपनी आवाज़ बुलंद कीजिए- सबको हक़ है सुरक्षित जीवन का। कांग्रेस ने सभी को वैक्सीन देने की मांग के साथ ऑनलाइन कैंपेन शुरु किया है। #SpeakUpForVaccinesForAll के साथ ये अभियान शुरू किया गया है। राहुल ने भी इसी हैशटैग के साथ वीडियो शेयर की है।

हाल के दिनों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के बाद लगातार ये कहा जा रहा है अब सभी को वैक्सीन दी जाए। इसमें 45 साल की उम्र की सीमा को हटा दिया जाए। कांग्रेस नेता लगातार कोरोना संक्रमण और वैक्सीन को लेकर सवाल कर रहे हैं। राहुल के अलावा प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट करते हुए सवाल किया है कि वैक्सीन सभी तक पहुंचे। उन्होंने लिखा, सबके लिए वैक्सीन जुमला ना बने, सरकार इवेंट से ज्यादा जनता पर ध्यान दे। वैक्सीन बाहर भेजने की बजाय, सरकार हर भारतीय को वैक्सीन देने पर ध्यान लगाए।

Recommended Video

    Corona Vaccination India: Rahul Gandhi ने की सबको वैक्सीन अभियान की शुरुआत | वनइंडिया हिंदी

    राहुल पीएम को भी लिख चुके चिट्ठी

    राहुल गांधी ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने कोरोना के बढ़ते मामलों और कई राज्यों में वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने को लेकर ध्यान देने को कहा है। राहुल ने कुछ सुझाव भी दिए हैं। राहुल ने कहा है कि जब खुद के देश के लोग वैक्सीन की कमी से जूझ रहे हैं तो हम दूसरे देशों को वैक्सीन क्यों दे रहे हैं। इसे रोका जाए और वैक्सीनेशन का फास्ट ट्रैक अप्रूवल हो। इसके अलावा वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को सभी के लिए उपलब्ध कराने की मांग भी राहुल गांधी ने की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+