Rahul Gandhi के दिल्ली यूनिवर्सिटी दौरे पर विवाद, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जताई नाराजगी, जानें पूरा मामला
Rahul Gandhi DU Visit: राहुल गांधी के दिल्ली यूनिवर्सिटी दौरे पर बवाल शुरू हो गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि लोकसभा में नेता विपक्ष (Rahul Gandhi) ने दौरे की पूर्व सूचना नहीं दी थी और यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। दूसरी ओर एनएसयूआई के छात्रों पर बदसलूकी का भी आरोप लग रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले छात्रों पर एक्शन लेने की बात कही है। साथ ही, भविष्य में कांग्रेस सांसद को ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी है। दूसरी ओर डूसू अध्यक्ष का कहना है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।
Rahul Gandhi DU Visit पर प्रशासन ने जताई नाराजगी
बता दें कि राहुल गांधी एनएसयूआई अध्यक्ष के ऑफिस पहुंचे थे और यहां उन्होंने एससी/एसटी/ओबीसी छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रिजर्वेशन और दूसरे मुद्दों पर छात्रों से बातचीत की है। दिल्ली विश्विद्यालय ने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया है और एबीवीपी ने भी इस दौरे की आलोचना की है। दूसरी ओर एनएसयूआई ने कहा है कि कांग्रेस सांसद के दौरे पर विपक्षी छात्र संगठन और डीयू प्रशासन राजनीति कर रहे हैं।

डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री ने इस विवाद पर पलटवार करते हुए कहा है कि ऐसा नियम नहीं है कि निजी अतिथि से मिलने के लिए छात्र संघ अध्यक्ष को अलग से अनुमति लेनी पड़े। राहुल गांधी के दौरे में नियमों की किसी भी तरह से अनदेखी नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें: Fact Check: क्या राहुल गांधी से भी मिली थी 'पाकिस्तानी जासूस' ज्योति मल्होत्रा? वायरल तस्वीर पर हो रहा विवाद
विश्वविद्यालय प्रशासन और ABVP ने लगाए कई आरोप
एबीवीपी के छात्रों ने इस दौरे का विरोध करते हुए कहा कि राहुल गांधी के दौरे की वजह से सचिव को अपने कमरे में जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। कुछ छात्रों को जबरदस्ती सचिव के कमरे में बंद कर दिया गया था। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आम छात्रों के साथ बदसलूकी की है। दूसरी ओर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि बिना सूचना के दौरा करना प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। इससे विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रसंघ के कामकाज में बाधा पहुंची थी। उम्मीद है कि वह भविष्य में इसका ध्यान रखेंगे।
यह भी पढ़ें: 'पापा, आपके अधूरे सपनों को साकार करना है', राजीव गांधी को याद कर भावुक हुए राहुल, PM मोदी ने क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications