'वो कह रहे 400 पार, EVM को बिना मैनेज किए 180 पार भी नहीं जा सकते', भाजपा पर बरसे राहुल गांधी
INDIA Alliance Maha Rally: केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ एक बार फिर विपक्षी गठबंधन ने शक्ति प्रदर्शन किया। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर 'इंडिया' गठबंधन की 'महारैली' दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित हुई, जहां सभी विपक्षी दलों ने नेताओं ने हुंकार भरते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा।
विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। और विपक्ष की आवाज को कुचलने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारे सभी बैंक अकाउंट बंद कर दिए गए हैं। इसी के साथ उन्होंने इस चुनाव पर मैच फिक्सिंग के भी आरोप लगाएं।

रामलीला मैदान में मेगा रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "ईवीएम, मैच फिक्सिंग, सोशल मीडिया और प्रेस पर दबाव के बिना वे (भाजपा) 180 से ज्यादा सीटें नहीं जीत सकते।"
इस चुनाव में मैच फिक्सिंग की कोशिश-राहुल गांधी
'महारैली' को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "आज कल IPL के मैच चल रहे हैं।आप सबने मैच फिक्सिंग शब्द सुना है। जब बेइमानी से एम्पायर पर दबाव डालकर, खिलाड़ियों को खरीदकर मैच जीता जाता है। हमारे सामने लोकसभा का चुनाव है। हमारी टीम में से मैच शुरू होने से पहले दो खिलाड़ियों को गिरफ्तार करके अंदर कर दिया गया। पीएम मोदी इस चुनाव में मैच फिक्सिंग करने की कोशिश कर रहे हैं।
बिना मैच फिक्सिंग के 180 पार नहीं हो सकता-राहुल गांधी
राहुल गांधी ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि ये जो उनका 400 पार का नारा है वो बिना मैच फिक्सिंग के 180 पार नहीं हो सकता है। कांग्रेस पार्टी विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारे सभी बैंक अकाउंट बंद कर दिए गए हैं। चुनाव के बीच में देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के बैंक अकाउंट बंद कर दिए। हमारे सारे संसाधनों को बंद कर दिया गया। ये कैसा चुनाव हो रहा है? नेताओं को जेल में डाला जाता है। ये मैचफिक्सिंग करने की कोशिश की जा रही है। ये मैचफिक्सिंग पीएम मोदी और हिंदुस्तान के 3-4 सबसे बड़े अरबपति मिलकर कर रहे हैं.। इसका (मैचफिक्सिंग) सिर्फ एक लक्ष्य है।
'जिस दिन संविधान खत्म हो गया, हिंदुस्तान नहीं बचेगा'
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि हिंदुस्तान के संविधान को हिंदुस्तान की गरीब जनता के हाथ से छीनने के लिए ये मैचफिक्सिंग की जा रही है। जिस दिन ये संविधान खत्म हो गया, उस दिन ये हिंदुस्तान नहीं बचेगा, ये जो संविधान है हिंदुस्तान की जनता की आवाज है। यही इनका (भाजपा) लक्ष्य है। ये सोचते हैं कि धमकाकर और डराकर पुलिस, CBI, ED, IT के साथ देश चलाया जा सकता है। आप हिंदुस्तान की आवाज को नहीं दबा सकते हो। इस आवाज को कोई नहीं दबा सकता, ये लड़ाई संविधान को बचाने की लड़ाई है।












Click it and Unblock the Notifications