राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- कोरोना काल में मारे गए हैं 40 लाख भारतीय, सभी को मिले मुआवजा

नई दिल्ली, अप्रैल 17। भारत में कोरोना महामारी के दौरान हुई मौतों के आंकड़े को लेकर विपक्ष ने एकबार फिर सवाल खड़ा किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए यह दावा किया है कि कोरोना महामारी के दौरान सरकार की लापरवाही के चलते 40 लाख के करीब भारतीयों की मौत हुई है और यह सरकार अभी भी आंकड़े छिपा रही है।

Rahul gandhi target modi govt

40 लाख परिवारों को मिले 4-4 लाख का मुआवजा

Recommended Video

    Rahul Gandhi का दावा- Modi Govt की लापरवाही से 40 लाख लोगों की Corona से मौत | वनइंडिया हिंदी

    राहुल गांधी ने कहा है कि कोरोना से होने वाली मौतों पर मोदी सरकार ने झूठ बोला है, सरकार कहती है कि 5 लाख मौतें हुई हैं, जबकि सच्चाई यह है कि 40 लाख भारतीयों ने कोरोना के कारण जान गंवाई है। राहुल गांधी ने अपनी मांग को दोहराते हुए कहा कि सरकार उन सभी परिवारों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा दे, जो कोरोना के कारण मारे गए हैं।

    क्या कहा है राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में?

    राहुल गांधी ने ट्विटर पर न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें कहा गया है कि भारत की वजह से WHO वैश्विक स्तर पर कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़ों को सार्वजनिक नहीं कर पा रहा है। राहुल गांधी ने इस रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा है, "मोदी जी न तो सच बोलते हैं और न ही दूसरों को बोलने देते हैं। वह अभी भी झूठ बोलते हैं कि ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई! मैंने पहले भी कहा था - कोविड में सरकार की लापरवाहियों से 5 लाख नहीं, 40 लाख भारतीयों की मौत हुई। फ़र्ज़ निभाईये, मोदी जी - हर पीड़ित परिवार को ₹4 लाख का मुआवज़ा दीजिए।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+