राहुल बोले मोदी अच्छे वक्ता, लेकिन मैं जो ठान लेता हूं तो फिर पीछे नहीं हटता
अहमदाबाद। केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले को एक साल बीत गया। केंद्र सरकार जहां नोटबंदी के एक साल पूरे होने का जश्न मना रही है तो वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के सूरत पहुंचकर काला दिवस मनाया। राहुल ने सूरत में व्यापारियों से मुलाकात कर नोटबंदी को लेकर उनकी शिकायतें सुनी।

इस मौके पर राहुल ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर हमला किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को एक अच्छा वक्ता बताया, लेकिन कहा कि मोदी भले अच्चे वक्ता हो, लेकिन मैं जो वादा पूरा कर सकता हूं वही करता हूं। राहुल ने कहा कि मैं जो ठान लेता हूं तो फिर पीछे नहीं हटता।
राहुल ने सूरत दौरे के दौरान खुद को आम आदमी दिखाने की पूरी कोशिश की। उन्होंने कारीगरों से गुर भी सीखे। कढ़ाई के काम में भी हाथ आजमाया तो वहीं हीरा तराशने के गुर भी सीखे। उनका मकसद खुद को लोगों के जोड़ना था, लेकिन इस दौरे पर उन्हें व्यापारियों के एक समूह का विरोध बी झेल ना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications