'PM Modi को ट्रंप कंट्रोल करते हैं', राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को क्यों बताया धोखा?
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील को देश के साथ किया गया धोखा करार दिया है। उन्होंने आशंका जताई है कि यह समझौता भारत के किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए हानिकारक साबित होगा।
केरल के तिरुवनंतपुरम में पुथुयुग यात्रा के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, "पीएम मोदी ने देश को निराश किया है। मेरा मानना है कि उन्होंने अमेरिका से समझौता करके देश के साथ विश्वासघात किया है।" विपक्षी नेता ने दावा किया कि किसी भी पूर्व प्रधानमंत्री ने देश के कृषि क्षेत्र को अमेरिका के लिए नहीं खोला था, और इस डील के गंभीर परिणाम किसानों, छोटे व्यापारियों और आम लोगों को भुगतने पड़ेंगे।

राहुल गांधी ने इस समझौते के बाद भारत के छोटे किसानों को अमेरिका की बड़ी, मशीनीकृत कृषि कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, जिससे देश के कृषि क्षेत्र में भारी तबाही आ सकती है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर देश के ऊर्जा क्षेत्र से समझौता करने का भी आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने यह दावा भी किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस डील के माध्यम से भारतीय डेटा को भी एक्सेस किया है।
केरल की राजनीति पर बोलते हुए राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "जैसे ट्रंप पीएम मोदी को नियंत्रित करते हैं, ठीक वैसे ही पीएम मोदी केरल के मुख्यमंत्री को नियंत्रित करते हैं। यह बात सभी जानते हैं।" उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों पर भी सवाल उठाए, यह पूछते हुए कि सीबीआई और ईडी विपक्षी नेताओं के खिलाफ तो कार्रवाई करती हैं, लेकिन केरल के मुख्यमंत्री या अन्य नेताओं के खिलाफ क्यों नहीं?
राहुल गांधी ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) पर भी तीखा हमला बोला और कहा कि सीपीआई का नाम बदलकर 'कॉर्पोरेटिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया' कर देना चाहिए। उन्होंने लेफ्ट फ्रंट के कार्यकर्ताओं से सवाल किया, "आप खुद को कम्युनिस्ट सरकार कहते हैं। कृपया मुझे बताएं कि आज केरल में आपकी सरकार में कम्युनिस्ट क्या है? यह केरल की अब तक की सबसे कॉर्पोरेटिस्ट सरकार है। कम से कम आप जो कहते हैं, उस पर तो खड़े रहें।"
राहुल गांधी केरल के प्रसिद्ध Sabarimala Temple से जुड़े कथित सोना चोरी मामले को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सबरीमाला मंदिर, जो केरल के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है, वहां से सोना चोरी होने की घटना सामने आई थी। इस मामले में Communist Party of India (Marxist) (सीपीएम) के कई नेताओं को जेल भी भेजा गया था, लेकिन जांच को शीर्ष स्तर तक पहुंचने से रोक दिया गया। राहुल गांधी ने कहा कि चिंता करने की जरूरत नहीं है और जिन्होंने सबरीमाला का अपमान किया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications