कानपुर पहुंची राहुल गांधी की यात्रा, 'श्रीकृष्ण' अवतार में दिखे कांग्रेस प्रमुख तो अजय राय बने 'अर्जुन'
राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज 39वां दिन है। आज ये यात्रा लखनऊ के बंथरा से उन्नाव पहुंची। यहां राहुल ने करीब डेढ़ घंटे में 13 किलोमीटर का रोड शो किया। इसके बाद वे कानपुर पहुंचे। इस बीच राहुल गांधी से भगवान श्रीकृष्ण की तुलना करने वाले कुछ पोस्टर कानपुर में चिपकाए गए।
पोस्टरों में गांधी को रथ पर सवार भगवान श्रीकृष्ण के रूप में दिखाया गया है जबकि उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय को अर्जुन के रूप में दिखाया गया है। ये पोस्टर माल रोड कैंटोनमेंट के पास और घंटाघर इलाके में लगाए गए थे। पोस्टर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) के सदस्य संदीप शुक्ला द्वारा लगाए गए हैं।

संदीप शुक्ला की तस्वीर भी पोस्टर के नीचे दिखाई पड़ रही है। हालांकि, उनसे संपर्क नहीं किया जा सका।
बताते चलें कि राहुल गांधी की अध्यक्षता में भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को उन्नाव होते हुए कानपुर पहुंचने वाली है। श्री गांधी कानपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। ये यात्रा 14 जनवरी को पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से शुरू हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications