Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कांग्रेस: राहुल गांधी होंगे साइडलाइन, बजेगा वरिष्ठ नेताओं का डंका

rahul gandhi sideline
नई दिल्ली। कांग्रेस में नए बदलाव के चलते एक नई खबर से आमना-सामना हुआ है। कांग्रेस के शासन वाले कई राज्यों में विरोध के स्वर बुलंद होने से ऐसा लग रहा है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अब राहुल को कदम वापस खींचने का संकेत देने के साथ ही सीनियर नेताओं को अपने असर का इस्तेमाल जारी रखने की इजाजत दे दी है।

विधानसभा चुनाव का सामना करने जा रहे हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में पार्टी की स्थिति सुधर रही है। उम्मीद की जा रही है कि राहुल को पार्टी से दूर रखकर एक नए निर्माण का नक्शा तैयार किया जा रहा है।

पढ़ें- कश्मीरी पंडित बने मुद्दा

वर्तमान में हरियाणा में कांग्रेस का शासन है, महाराष्ट्र में एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन सरकार चला रही है। आगामी तस्वीर में झारखंड में भी पार्टी गठबंधन सरकार में शामिल है। पार्टी में प्रियंका गांधी को औपचारिक तौर पर शामिल करने की बढ़ती मांग को जानकारों ने राहुल का असर कम करने के तौर पर देखा है।

  • महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को पार्टी ने चुनावी मैदान में कमान संभालने की छूट दी है, लेकिन उन्हें इसमें काफी मुश्किलें आ रही हैं। दरअसल वहां पार्टी अध्यक्ष मानिकराव ठाकरे कोई कद्दावर नेता नहीं हैं और न ही उनके पास कोई विस्तृत प्लान है।

क्या है तस्वीर-

  • लोस चुनाव में कांग्रेस 2 और एनसीपी 4 सीटें ही जीत सकी और इसे देखते हुए इस गठबंधन के 288 सीटों वाली विधानसभा में कोई बड़ी सफलता हासिल करने की उम्मीद करना फिलहाल मुश्क‍िल रहेगा।

झारखंड में कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा की सहयोगी है और इस आदिवासी बाहुल्य राज्य में पार्टी के पास कोई भी बड़ा आदिवासी नेता नहीं है। राज्य के अध्यक्ष सुखदेव भगत और राज्यसभा सदस्य प्रदीप कुमार बालमुचु का कद शिबू सोरेन, बाबूलाल मरांडी या बीजेपी के अर्जुन मुंडा के बराबर नहीं ठहरता। हालांकि कांग्रेस की आगामी तस्वीर कैसी होगी इसका जवाब वक्त के पास है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+