कॉर्पोरेट टैक्स कम करने पर राहुल नेPM पर कसा तंज, कहा-दुनिया का अब तक का सबसे महंगा इवेंट है 'हाउडी मोदी'
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा कॉर्पोरेट टैक्स घटाए जाने के फैसले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तंज कसा है। राहुल ने सरकार के इस फैसले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका में होने वाले इवेंट 'हाउडी मोदी' से जोड़ा है। राहुल गांधी शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा कि शेयर बाजार में उछाल के लिए प्रधानमंत्री कुछ भी करने को तैयार हैं, वो भी तब जब उनका #HowdyIndianEconomy का जश्न चल रहा है।

शुक्रवार को राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, #हाउइंडियनइकॉनमी के बीच नीचे जाते शेयर बाजार के लिए मोदी ने जो किया वह शानदार है। 1.4 लाख करोड़ रुपये के साथ ह्यूस्टन इवेंट दुनिया का अब तक का सबसे महंगा इवेंट है। लेकिन कोई भी इवेंट उस आर्थिक संकट को छिपा नहीं सकता, जिसमें 'हाउडी मोदी' ने भारत को डाल दिया है।' राहुल गांधी ने ट्वीट में अमेरिका में होने वाले 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम को 1.45 लाख करोड़ के राजस्व घाटे से जोड़ दिया।
बता दें कि शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कॉर्पोरेट टैक्स घटाने का ऐलान किया था। उन्होंने बताया था कि, कॉर्पोरेट टैक्स घटाए जाने और अन्य रियायतों से सरकार के खजाने पर 1.45 लाख करोड़ रुपये का अतरिक्त बोझ पड़ेगा। आज किए ट्वीट में राहुल गांधी इसी पैसे का जिक्र किया है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्री के फैसले का स्वागत करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि कॉरपोरेट टैक्स में कटौती का कदम ऐतिहासिक है।
इससे पहले गुरुवार को राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि 'हाउडी इकोनॉमी कैसी चल रही है मिस्टर मोदी' ऐसा लगता है कि यह बहुत अच्छा नहीं है। बताते चलें कि, ह्यूस्टन में 22 सितंबर को आयोजित होने वाले 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में मोदी के साथ अमेरिका राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में 50,000 भारतीय अमेरिकी आने की संभावना है।
-
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश












Click it and Unblock the Notifications