पत्रकार पराग भुइयां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, राहुल गांधी ने भाजपा को घेरा

पराग भुइयां को उनके घर के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने असम के सीनियर पत्रकार पराग भुइयां की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता का गला घोंटा जा रहा है और तमाशा करने वालों को सिक्योरिटी मिल रही है। दरअसल असम के पूर्व मंत्री जगदीश भुइयां के भाई और पत्रकार पराग भुइयां की संदिग्ध परिस्थितियों में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। पराग भुइयां को बुधवार को तिनसुकिया जिले के काकोपाथर इलाके में उनके घर के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने गुरुवार को दम तोड़ दिया।

rahul gandhi

राहुल गांधी ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए भाजपा को निशाने पर लिया और लिखा, 'भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने वाले असम के पत्रकार पराग भुइयां की संदिग्ध परिस्थिति में हत्या हो गई। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं। असम, मध्य प्रदेश या यूपी, भाजपा शासित राज्यों में सच्ची पत्रकारिता का गला घोंटा जा रहा है और तमाशा करने वालों को सुरक्षा मिल रही है।'

rahul gandhi

वहीं, जिस असमिया चैनल 'प्रतिदिन टाइम' में पराग भुइयां नौकरी करते थे, उस चैनल ने भी बयान जारी करते हुए इसे एक हत्या बताया है। पत्रकार पराग भुइयां की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के इस मामले को लेकर असम सरकार ने गुरुवार को सीआईडी जांच के आदेश दे दिए हैं। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि पराग भुयान ने पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और उनकी मृत्यु समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस मामले में पुलिस ने पराग भुइयां को टक्कर मारने वाले वाहन को जब्त करते हुए ड्राइवर जेम्स मुरहा और हेल्पर बाबा बोरदोलोई को काकोपाथर के बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+