पत्रकारों की मौत पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, 'जो 24 घंटे तुम्हें दिखाते हैं, उनकी हालत...तो देखो'
देश में कोरोना के कारण हुई पत्रकारों की मौत पर शोक जताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'जो 24 घंटे तुम्हें दिखाते हैं, उनकी हालत एक बार तो देखो!
नई दिल्ली, 2 मई। भारत में कोरोना का कहर अपने चरम पर पहुंच गया है। प्रतिदिन लाखों कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। अब तक लाखों लोगों को कोरोना मौत की नींद सुला चुका है। पिछले महीने भारत में कोरोना के मामलों में बेहिसाब वृद्धि हुई, जिसमें कई बड़े नामों के साथ-2 कई बड़े पत्रकारों ने भी कोरोना की चपेट में आकर आपनी जान गंवा दी। आंकड़ों के अनुसार अब तक 165 भारतीय पत्रकार कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।
Recommended Video

देश में कोरोना के कारण हुई पत्रकारों की मौत पर शोक जताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'जो 24 घंटे तुम्हें दिखाते हैं, उनकी हालत एक बार तो देखो! आंकड़े के अनुसार देश में अब तक 165 पत्रकार कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। अप्रैल में प्रतिदिन लगभग 2 पत्रकारों की जान गई।'
यह भी पढ़ें: कोरोना नियमों के उल्लंघन पर पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल गिरफ्तार, क्रू मेंबर सहित गायक पर केस दर्ज
दिल्ली आधारित धारणा अध्ययन संस्थान के अनुसार 1 अप्रैल 2020 से 28 अप्रैल 2021 तक कोरोना के कारण कम से कम 101 पत्रकारों की जान गई। इसके अतिरिक्त, जनवरी 2021 के बाद से COVID से संबंधित जटिलताओं के कारण 50 से अधिक पत्रकारों का निधन हो चुका है। धारणा अध्ययन संस्थान के अध्ययन के अनुसार इस साल पिछले चार महीनों में 56 पत्रकारों की कोरोना के कारण जान गई, इनमें से 52 मौतें अकेले अप्रैल के महीने में हुईं।
अध्ययन के अनुसार 1 अप्रैल 2020 से 28 अप्रैल 2021 के बीच 101 पत्रकारों की मौत हुई। 1 अप्रैल 2021 से 28 अप्रैल 2021 तक 52 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई। इन मौतों में से 19 पत्रकारों की मौत उत्तर प्रदेश, 17 पत्रकारों की मौत तेलंगाना और 13 पत्रकारों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इस अध्ययन में उन पत्रकारों को शामिल किया गया है जो खबरों के क्षेत्र में स्ट्रिंगर, फ्री लांसर, फोटो जर्नलिस्ट, और सिटीजन जर्नलिस्ट के तौर पर काम करते हैं।
-
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर












Click it and Unblock the Notifications