'इडियट,अंधभक्त', राहुल गांधी ने सदन में काटा बवाल! तानाशाह, जयचंद और बालबुद्धि भी बोलना मना, पूरी लिस्ट

Rahul Gandhi Remarks in Parliament: लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण से सदन में जमकर हंगामा हुआ। राहुल गांधी ने छात्रों के प्रदर्शन की बात करते हुए "स्टूडेंट, इडियट और अंधभक्त" जैसी तीन कैटेगरी की बात कही। जैसे ही उन्होंने 'इडियट' और 'अंधभक्त' शब्द बोले, सत्ता पक्ष के सांसदों ने विरोध शुरू कर दिया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के शब्दों पर आपत्ति जताई और इन्हें सदन की कार्यवाही से हटाने की मांग की।

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही और सदन में जमकर हंगामा हुआ। राहुल गांधी ने कहा कि तीन तरह के लोग होते हैं, स्टूडेंट, इडियट और अंधभक्त। वह एक छात्रा से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान उनके मुंह से 'इडियट' शब्द निकला और सत्ता पक्ष ने तुरंत विरोध शुरू कर दिया। किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करने को कहा। उन्होंने स्पीकर से भी इस शब्द को सदन की कार्यवाही से हटाने की अपील की।

Rahul Gandhi Unparliamentary Words List

'अंधभक्त' पर भी मचा बवाल

इसके बाद राहुल गांधी ने 'अंधभक्त' शब्द भी बोला, जिसके बाद सदन में फिर हंगामा होने लगा। राहुल गांधी ने इस पर कहा कि जैसे ही वह बोलना शुरू करते हैं, सत्ता पक्ष की तरफ से शोर शुरू हो जाता है। उन्होंने सवाल किया कि क्या संसद में सिर्फ बीजेपी के लोग ही बोलेंगे। सत्ता पक्ष ने 'अंधभक्त' शब्द पर भी आपत्ति जताई। बाद में स्पीकर के निर्देश पर आपत्तिजनक माने गए शब्द को सदन की कार्यवाही से हटाने की बात कही गई। राहुल गांधी के बयान के बाद संसद में ऐसे शब्दों को लेकर बहस फिर तेज हो गई है। इससे पहले भी सदन में 'तानाशाह', 'जयचंद', 'बालबुद्धि', 'जुमलाजीवी' और 'अराजकतावादी' जैसे शब्दों को लेकर विवाद हो चुका है।

ये भी पढ़ें: सदन में दिखा CM विजय का फिल्मी अंदाज, थलापति के सिग्नेचर जेस्चर से तिलमिलाई विपक्ष, भड़के उदयनिधि ने क्या कहा?

हालांकि, किसी शब्द को सदन की कार्यवाही से हटाया जाएगा या नहीं, यह उसके इस्तेमाल और संदर्भ पर निर्भर करता है। इसका फैसला लोकसभा के स्पीकर या सदन के पीठासीन अधिकारी करते हैं।

असंसदीय शब्दों की पूरी लिस्ट PDF

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भी घमासान

राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सड़कों पर उतरे युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय उनकी बात सुनी जानी चाहिए। उन्होंने छात्रों के प्रदर्शन को देश की अगली पीढ़ी की आवाज बताया। राहुल गांधी ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री पर भी सवाल उठाए। इस पर किरेन रिजिजू ने विरोध करते हुए कहा कि गृह मंत्री पर इस तरह के आरोप लगाना गलत है।

इससे पहले छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा में प्रश्नकाल भी प्रभावित हुआ। स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों से सदन चलने देने की अपील की और कहा कि प्रश्नकाल सांसदों का अधिकार है। लेकिन विपक्ष का हंगामा जारी रहा। इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

ये भी पढ़ें: Anti Paper Leak Bill: नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर प्रियंका गांधी का गंभीर आरोप, संसद में मचा घमासान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+