Anti Paper Leak Bill: नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर प्रियंका गांधी का गंभीर आरोप, संसद में मचा घमासान

Priyanka Gandhi On Pralhad Joshi: लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान मंगलवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। पहले इस विधेयक पर छह घंटे चर्चा तय थी, लेकिन विपक्ष की मांग पर इसे बढ़ाकर 10 घंटे कर दिया गया। चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सरकार की शिक्षा नीति, पेपर लीक और नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नियुक्ति पर तीखा हमला बोला।

नए शिक्षा मंत्री को लेकर की गई उनकी टिप्पणी पर सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध जताया, जिसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने टिप्पणी को रिकॉर्ड से हटाने की मांग की।

Priyanka Gandhi On Pralhad Joshi

नए शिक्षा मंत्री पर प्रियंका गांधी का गंभीर आरोप

बहस के दौरान प्रियंका गांधी ने नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने ऐसे व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बनाया है, जिसने एक गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता के दोषियों की रिहाई का समर्थन किया था। इस टिप्पणी पर सत्ता पक्ष ने तीखी आपत्ति जताई। स्पीकर ने प्रियंका गांधी को सावधानी बरतने की सलाह दी, जबकि किरेन रिजिजू ने इसे चरित्र हनन बताते हुए रिकॉर्ड से हटाने और माफी की मांग की।

ये भी पढे़ं: Delhi Police vs CJP: 'कॉकरोच जनता पार्टी' के बाद अब सड़कों पर उतरेगी दिल्ली पुलिस, जंतर-मंतर पर करेगी प्रदर्शन

शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

प्रियंका गांधी ने कहा कि पेपर लीक से करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ, लेकिन दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था को लगातार कमजोर किया गया और युवाओं का भरोसा टूट चुका है। उनके मुताबिक शिक्षा बजट में लगातार कमी आई है, जबकि परीक्षा प्रणाली का केंद्रीकरण कर दिया गया। कांग्रेस ने सरकार से जवाबदेही तय करने और छात्रों के हित में ठोस सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की, जबकि सत्ता पक्ष ने विपक्ष के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया।

10 घंटे तक चलेगी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर पहले छह घंटे चर्चा का समय तय किया गया था। विपक्ष ने इसे बढ़ाने की मांग की, जिस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार 10 घंटे की चर्चा के लिए भी तैयार है। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने सदन की सहमति ली और घोषणा की कि विधेयक पर 10 घंटे तक विस्तृत चर्चा होगी। सरकार का कहना है कि यह कानून परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और नकल माफिया पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ा कदम है।

ये भी पढे़ं: PM Modi Facebook Video: पीएम मोदी के रिल्स को Facebook ने क्यों हटाया, विवाद के बीच Meta ने दी सफाई

पढ़ाई से नौकरी तक हमला- अखिलेश यादव

वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सबसे पहले प्राथमिक स्कूलों पर हमला किया गया, जिससे गरीब परिवारों के बच्चों का भविष्य प्रभावित हुआ। उन्होंने दावा किया कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में एक लाख से ज्यादा प्राथमिक विद्यालय बंद हुए हैं, जिनमें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में हैं। अखिलेश ने 69 हजार शिक्षक भर्ती में घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार युवाओं को नौकरी नहीं देना चाहती। उन्होंने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं और NEET पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि आखिर बार-बार परीक्षाओं के पेपर क्यों लीक हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+