जेपी नड्डा का राहुल पर हमला, कहा-आपने और आपकी मां ने चीन के लोगों से पैसे लिए
नई दिल्ली। पीएम केयर्स फंड की पारदर्शिता को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच फिर से आरोप-प्रत्यारोप दौर शुरू हो गया है। बीजेपी चीफ जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को ट्वीट कर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। जेपी नड्डा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर चीन से रुपये लेने का आरोप लगाया है। नड्डा ने कहा कि आपका (राहुल गांधी) करियर पूरी तरह फर्जी खबरें फैलाने पर टिका हुआ है।

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राहुल गांधी प निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि, 'जब प्रिंस ऑफ इनकॉम्पीटेंस आर्टिकल्स को पढ़े बिना उन्हें शेयर करते हैं तो ऐसा ही होता है। दूसरी आरटीआई के बारे में जानने के लिए आरटीआई फाइल की गई थी और आपने दुर्भावना से पारदर्शिता पर हमला बता दिया। यह स्वाभाविक है क्योंकि आपका करियर पूरी तरह फर्जी खबरें फैलाने पर टिका हुआ है।'
उन्होंने कहा, 'आपके परिवार की संदिग्ध विरासत में पीएमएनआरएफ में स्थायी जगह हड़पना और फिर इसके पैसों को अपने पारिवारिक ट्रस्टों में भेजना शामिल है। आपने और आपकी मां ने हमारे राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाने के लिए चीन से पैसे लिए। क्या कोई इससे भी नीचे गिर सकता है? उन्होंने कहा कि पूरे देश का प्रधानमंत्री और उनके कामों में पूरा भरोसा है। पीएम केयर्स को जिस तरह का अपार समर्थन मिला है उससे भी यह भरोसा झलकता है। आप हारे हुए इंसान हैं और केवल फर्जी खबरें ही फैला सकते हैं जबकि पूरा देश कोविड-19 के खिलाफ जंग में शरीक है।
दरअसल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक न्यूज आइटम को ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया था। जिसमें उन्होंने पीएम केयर्स पर छपी एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करके लिखा था कि- प्रधानमंत्री बेईमानी के अधिकार की परवाह करते हैं। राहुल ने जो खबर शेयर की है उसका शीर्षक है- प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम केयर्स पर जानकारी प्राप्त करने के लिए दायर आरटीआई को खारिज किया।












Click it and Unblock the Notifications