Bharat Jodo Yatra: लाल किले से पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी, कहा- ये अंबानी-अडानी की सरकार
दिल्ली में राहुल गांधी ने कहा पूरा देश जानता है कि ये नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं, अंबानी अडानी की सरकार है। मैं 2,800 किमी चला, मुझे कहीं भी नफरत या हिंसा नहीं दिखी।

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra in Delhi: कन्याकुमारी से शुरू होकर पूरे देश से गुजरने वाली कांग्रेस पार्टी की राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही 'भारत जोड़ो यात्रा' राजधानी दिल्ली पहुंच गई है। सुबह बदरपुर बॉर्डर पर जैसे ही राहुल गांधी अपनी पदयात्रा के साथ दिल्ली में दाखिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद लगभग 23 किलोमीटर की यात्रा करने के बाद लाल किला पर उनका पड़ाव समाप्त हुआ, जहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को जमकर घेरा।

लाल किले से मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी
दिल्ली के लाल किले पर भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने पर राहुल गांधी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा का मकसद लोगों को जोड़ना है। अपने भाषण ंमें राहुल गांधी ने कहा कि पूरा देश जानता है कि ये नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं, अंबानी अडानी की सरकार है। असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए हिंदू-मुसलमान किया जा रहा है। आज डिग्रीधारी युवा पकौड़े बेच रहे हैं।

'मुझे कहीं भी नफरत या हिंसा नहीं दिखी'
कांग्रेस सांसद ने कहा, "मैं 2,800 किमी चला, मुझे कहीं भी नफरत या हिंसा नहीं दिखी मगर मैं जब भी न्यूज चैनल खोलता हूं तो हमेशा नफरत-हिंसा दिखाई देती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ये आपका ध्यान इधर से उधर लेकर जाना चाहते हैं। जो सच्चे मुद्दे हैं उस पर आपका ध्यान गलती से भी नहीं चला जाए।
यह यात्रा हमारे हिंदुस्तान की तरह: राहुल
राहुल गांधी ने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कुत्ते भी आए, लेकिन किसी ने उन्हें नहीं मारा। गाय, भैंस, सूअर, सब जानवर इस यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा हमारे हिंदुस्तान की तरह है, कोई नफरत नहीं, कोई हिंसा नहीं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के 2-3 अरबपतियों को 1 लाख करोड़, 2 लाख करोड़, 3 लाख करोड़ आसानी से दे दिया जाता है, मगर ये (किसान और छोटे व्यापारी) बैंक के सामने जाते हैं तो इनको धकेलकर निकला दिया जाता है। अगर इस देश को कोई रोजगार दे सकता है तो वो किसान और छोटे व्यापारी दे सकते हैं क्योंकि ये देश में लाखों हैं। ये लोग 24 घंटे लगे रहते हैं। इनके लिए बैंक के दरवाजे बंद रहते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ये आपका ध्यान इधर से उधर लेकर जाना चाहते हैं। जो सच्चे मुद्दे हैं उस पर आपका ध्यान गलती से भी नहीं चला जाए।
मेरे खिलाफ हो गया मीडिया: राहुल गांधी
अपने भाषण में राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं 2004 में राजनीति में आया, हमारी सरकार सत्ता में आई और मीडिया दिन भर मेरी तारीफ करता रहा। फिर मैं भट्टा परसौल (यूपी में) गया और किसानों की जमीन का मुद्दा उठाया और वे मेरे खिलाफ हो गए।












Click it and Unblock the Notifications