' मोदी जी BJP की तरह आंख मूंदकर नहीं होगी आलोचना, रुपए का गिरना Export के लिए अच्छा': राहुल गांधी
नई दिल्ली, 9 मई। डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पर पहुंच गया है। पहली बार एक डॉलर का भाव 77 के पार पहुंच गया। सोमवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की मजबूती के साथ 77.12 रुपए के स्तर रहा। यह पहली बार है जब डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा में इतनी गिरावट आई है। वहीं कांग्रेस इसको लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधती नजर आर रही है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसा तो वहीं रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हिंदुस्तान के 75 साल के इतिहास में रुपया पहली बार सबसे निचले स्तर पहुंचा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने देश में बढ़ती मंहगाई और डॉलर के मुकबाले रुपये के गिरते स्तर को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्विटर और फेसबुक के जरिए रुपए के गिरते स्तर को लेकर भाजपा की जमकर खिंचाई की। फेसबुक पर राहुल गांधी ने मंहगाई को लेकर लिखा कि पीएम मोदी ने पेट्रोल-डीजल के दामों को 100 रूपये और एलपीजी के दाम 1 हजार से अधिक बढ़ाने के अपने लक्ष्य को पूरा कर लिया। वहीं उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए लिखा कि आर्थिक दृष्टि से भारत इस समय अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। अगर ऐसे ही रही तो आगे चलकर और भी गंभीर स्थिति हो सकती है। उन्होंने पीएम मोदी पर देश के आर्थिक स्थिति को लोगों से छिपाने का आरोप लगाया।
जबकि ट्विटर पर उन्होंने रुपए की गिरती कीमत को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार को नसीहत दे डाली। राहुल गांधी ने डॉलर के मुकाबले रुपए के निचले स्तर पर जाने को लेकर कहा ' मोदी जी जब रुपए गिरे तो आप मनमोहन जी की आलोचना करते थे। अब रुपए अपने अब तक के सबसे कम मूल्य पर है। लेकिन मैं आंख मूंदकर आपकी आलोचना नहीं करूंगा।
राहुल गांधीने कहा कि रुपए का गिरना निर्यात के लिए अच्छा है बशर्ते हम निर्यातकों को पूंजी के साथ समर्थन दें और रोजगार सृजित करने में मदद करें। हमारी अर्थव्यवस्था के प्रबंधन पर ध्यान दें, न कि मीडिया की सुर्खियों पर।'
वहीं रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा 'ये ऐसे नहीं होता मित्रों, मैं शासन में बैठा हूँ, मुझे मालूम है। इस प्रकार से इतनी तेजी से रुपया गिर नहीं सकता। फिर क्या कारण है कि आज रुपया, हिंदुस्तान के 75 साल के इतिहास में सबसे निचले स्तर पर पहुँच गया ? ये जवाब देना पड़ेगा आपको। मोदी जी, देश आपसे जवाब मांग रहा है।'












Click it and Unblock the Notifications