14 साल छोटी मुग्धा के साथ रिश्ते पर राहुल देव ने कहा- मेरे मम्मी-पापा भी...

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर मुग्धा गोडसे और राहुल देव सात साल से रिश्ते में है। राहुल मुग्धा से 14 साल बड़े हैं, दोनों के बीच उम्र के फर्क को लेकर बातें होती रहती हैं। राहुल ने अपनी पार्टनर से उम्र के फर्क को लेकर कहा कि हम दोनों के बीच ये कोई मसला नहीं है। ये कोई बहुत बड़ा गैप नहीं है, मेरे माता-पिता के बीच भी 10 साल का फर्क था।

शुरू में मुझे ख्याल आता था

शुरू में मुझे ख्याल आता था

एक टॉक शो में राहुल देव ने कहा, शुरू में मुझे ये ख्याल आता था कि मुग्धा मुझसे बहुत छोटी हैं। फिर मैंने ध्यान किया कि मेरी मां और पापा की उम्र में भी 10 साल का फर्क था। तो ये कोई मसला नहीं है। जब तक आप एक-दूसरे के साथ खुश हैं तो उम्र मायने नहीं रखती है। मुग्धा ने राहुल से रिश्ते पर कहा कि इस रिश्ते ने उनके अंदर कई बेहतर बदलाव किए हैं। प्यार आप से सोचकर नहीं करते हैं कि सामने वाले की उम्र क्या है।

मुग्धा से रिश्ता पहले प्यार का नहीं

मुग्धा से रिश्ता पहले प्यार का नहीं

राहुल देव ने मुग्धा से रिश्ते पर बताया, मुग्धा और मेरा रिश्ता कोई लव ऐट फर्स्ट साइट नहीं है। 2009 में मेरी पत्नी की कैंसर से मौत के बाद मैं अपने बेटे सिंद्धांत पर ध्यान दे रहा था। इसी दौरान एक कॉमन दोस्त के जरिए मुग्धा से दोस्त की शादी में मिला था। धीरे-धीरे हमारी दोस्ती हुई। बाद मैं हमें अहसास हुआ की हमे एक-दूसरे से प्यार हो गया है। मैं मुग्धा के साथ बहुत ही खुश हूं और हमारी फैमिली भी एक दूसरे को अच्छे से जानती है। राहुल का कहना है कि मुग्धा को उनके बेटे ने भी स्वीकार कर लिया है।

2013 से साथ हैं दोनों

2013 से साथ हैं दोनों

फिल्म 'फैशन' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली मुग्धा और राहुल 2013 से साथ हैं। राहुल देव हिन्दी फिल्मों के साथ-साथ साउथ की भी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। मुग्धा ने 2002 में मिस ग्लैडरैग्स मेगा मॉडल की विजेता रही थीं। साल 2004 में वह मिस इंडिया सेमी फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। जिसके बाद वो फिल्मों में आईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+