RBI गर्वनर रघुराम राजन पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा?

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। पीएम मोदी ने कहा है कि रघुराम राजन की पुनर्नियुक्ति प्रशासनिक विषय है और इसमें मीडिया को रुचि नहीं होनी चाहिए। जानिए कितनी है आरबीआई गर्वनर रघुराम राजन की सैलरी!

Raghuram Rajan's reappointment should not be of media's interest
आपको बता दें कि आगामी सितंबर माह में रघुराम राजन के तीन साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इस मामले को लेकर पिछले कुछ महीनों से राजन के पुनर्नियुक्ति को लेकर उनपर हमले बोले जा रहे हैं। इन्हीं हमलों का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि राजन को कार्यकाल बढ़ाया जाए या नहीं इसका फैसला सितंबर में होगा। 'रॉकस्‍टार' आरबीआई गवर्नर ने 'रॉकस्‍टार' पीएम की तारीफ

वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने ये बातें कहीं। उल्लेखनीय है कि रघुराम राजन ने समय-समय पर पीएम मोदी के फैसलों पर असहमती जताते रहे हैं। इसी बात से नाराज होकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर राजन को तत्काल पद से हटाने की मांग की थी।

अपने पत्र में स्वामी ने राजन पर आरोप लगाते हुए लिखा था कि 'रघुराम राजन को गर्वनर पद से फौरन हटा देना चाहिए क्योंकि उनकी नीतियां देश के खिलाफ हैं और वह मानसिक रूप से भारतीय नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+