फैन ने आर माधवन से पूछा उनकी जवानी का राज, 50 वर्षीय एक्टर ने बताया जवां रहने का सबसे सस्ता तरीका
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर आर माधवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, इस बीच वह अपने फैंस और वायरल पोस्ट पर भी प्रतिक्रिया देने को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में आर माधवन और उनके फैन के बीच हुई बातचीत सुर्खियों में आई है जिसमें 50 वर्षीय अभिनेता से उनकी जवां उम्र का राज पूछा गया है। सोशल मीडिया पर एक फैन ने एक्टर को टैग करते हुए कहा, 'माधवन की उम्र ढलती नहीं', इस पर आर माधवने ने भी ट्वीट कर यूजर को मजेदार रिप्लाई किया है।

सोशल मीडिया पर बताया जवानी का राज
बता दें कि 2001 में आई आर माधवन की पहली बॉलीवुड फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' के बाद उन्होंने दर्शकों के दिल में अपनी अलग पहचान बनाई है। आर माधवन की एक्टिंग के लाखों फैन हैं, उनसे जुड़े मीम भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि आर माधवन आज के समय में सबसे लोकप्रिय और प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं है, बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी उनके काफी फैन हैं।

'माधवन की उम्र हो गई है, लेकिन ढलती नहीं'
इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी उम्र का राज बताते हुए 50 वर्षीय स्टार आर माधवन सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, उनके प्रशंसकों में से एक ने हाल ही में पीले रंग की स्वेटशर्ट पहने अभिनेता की एक फोटो पोस्ट की है। इसके साथ उसने कैप्शन में लिखा, 'माधवन की उम्र हो गई है, लेकिन ढलती नहीं'। फैन के इसी ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए आर माधवन ने लिखा, 'यह एक अच्छे डाई (रंग) का कमाल है।'

फैन ने दी अनिल कपूर के साथ ब्रांड करने की सलाह
माधवन का यह मजेदार जवाब सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आया जिसके बाद अब वह वायरल हो गए हैं। इस बीच माधवन के एक फैन ने उन्हें सलाह देते हुए कहा, 'आपको अनिल कपूर के साथ मिलकर एंटी-एजिंग उत्पादों के लिए ब्रांड एंबेसडर बनना चाहिए।' आर माधवन के करियर की बात करें तो वह आखिरी बार अनुष्का शेट्टी के साथ फिल्म 'निशब्दम' में नजर आए थे। वह वर्तमान में अपने अगले प्रोजेक्ट रॉकेट्री (Rocketry) के तैयारियों में जुटे हुए हैं।

इस वैज्ञानिक पर आधारित है 'रॉकेट्री' बायोपिक
बता दें कि 'रॉकेट्री' वैज्ञानिक नंबी नारायण के जीवन पर आधारित एक बायोपिक होगी। इसके अलावा, अभिनेता जल्द ही एक वेब श्रृंखला में भी दिखाई देंगे। उन्होंने इससे पहले 'ब्रीथ' नाम के एक वेब शो में नजर आए थे, इस अपराध थ्रिलर वेब सीरीज के लिए उनकी काफी तारीफ की गई थी। बता दें कि आर माधवन हाल ही में दिल्ली के 'बाबा के ढाबा' कॉन्ट्रोवर्सी मामले में यू-ट्यूबर के सपोर्ट में ट्वीट कर सुर्खियों में आए थे।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में बाबा का ढाबा फेमस करने वाले फूड ब्लॉगर गौरव वासन के समर्थन में आर माधवन ने बोली ये बात












Click it and Unblock the Notifications