दीपिका के वायरल Video को देख भड़कीं कंगना, कहा-माफी मांगे एक्ट्रेस
नई दिल्ली।विवादों के बावजूद बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की बहुचर्चित फिल्म 'छपाक' ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया है, लेकिन इस फिल्म को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, दीपिका के जेएनयू जाने से नाराज कुछ लोग लगातार उन पर देश के टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ जाने का आरोप लगा रहे हैं, उनकी आलोचना करने वालों में अब बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत का भी नाम जुड़ गया है, हालांकि इस बार कंगना ने दीपिका पर हमला जेएनयू प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए नहीं बोला है, बल्कि इस बार कंगना ने दीपिका की आलोचना उनके एक वीडियो को लेकर की है।

दीपिका का वीडियो देखकर नाराज हुईं कंगना
दरअसल दीपिका का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने मेकअप आर्टिस्ट को फिल्म 'छपाक' का लुक देने के लिए कह रही हैं, इसी वीडियो के बारे में एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कंगना ने कहा कि ये बिल्कुल अतिसंवेदनशील व्यवहार है, जिसके लिए दीपिका को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।
कंगना ने कहा- मुझे पता है कि एसिड का जलना क्या होता है...
कंगना ने कहा कि मेरी बहन एक एसिड पीड़िता है, मुझे पता है ये कि दर्द क्या होता है, ये कोई लुक नहीं है बल्कि ये एक सजा है, ऐसा लुक पाना कोई नहीं चाहता है, कंगना ने कहा कि दीपिका का ये वीडियो देखकर मुझे और मेरी बहन दोनों को काफी दुख हुआ है।

कंगना ने कहा-दीपिका अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगे
हालांकि कंगना ने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि दीपिका के पास इसे बनाने का कोई ना कोई कारण होगा, कई बार ऐसा होता है कि आपकी मार्केटिंग टीम लगातार फिल्म के प्रमोशन्स के लिए कुछ ना कुछ तैयार कर रही होती है और कई बार आप अनचाहे तरीके से कुछ असंवेदनशील कर जाते हैं , इसलिए मुझे लगता है कि इस तरह की असंवेदनशीलता के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए क्योंकि गलतियां इंसानों से ही होती है।












Click it and Unblock the Notifications