धोखाधड़ी मामले में पद्मभूषण से सम्मानित पूर्व बिलियर्ड्स चैंपियन माइकल फेरेरा गिरफ्तार
माइकल फेरेरा और उनके तीन सहयोगियों पर गैरकानूनी ढंग से QNet नाम के तहत पैसे की लेन-देन संबंधी स्कीम चलाने का आरोप है।
हैदराबाद। पद्मभूषण से सम्मानित पूर्व बिलियर्ड्स चैंपियन माइकल फेरेरा को मंगलवार की रात धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

माइकल के अलावा पुलिस ने उनके तीन सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है। माइकल पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। उनक गिरफ्तार मुंबई से हुई है और हैदराबाद ले जाया जा रहा है।
क्या है माइकल फेरेरा पर आरोप?
माइकल फेरेरा और उनके तीन सहयोगियों पर गैरकानूनी ढंग से QNet नाम के तहत पैसे की लेन-देन संबंधी स्कीम चलाने का आरोप है।
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक इस स्कीम में देशभर से लगभग 5 लाख निवेशकों ने पैसा लगाया था। QNet ने निवेशकों को प्रलोभन देने हेतु अपनी मल्टीलेवल मार्केटिंग स्कीम के लिए पिरामिड बिजनेस मॉडल का उपयोग किया, जो प्रतिबंधित है।












Click it and Unblock the Notifications