Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Putin in India: पुतिन से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी सागर से लेकर अंतरिक्ष तक होंगे भारत और रूस के संबंध

नई दिल्‍ली। नई दिल्‍ली। रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय हैदराबाद हाउस में मुलाकात कर रहे हैं। अब से थोड़ी देर में दोनों नेताओं की ओर से एक ज्‍वॉइन्‍ट स्‍टेटमेंट जारी किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो भारत और रूस के बीच एस-400 एयर एंड मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम की डील पर मोहर लग चुकी है। हालांकि इसका ऐलान इसी साझा बयान में किया जा रहा है।अमेरिका की तरफ से इस डील को लेकर पहले ही प्रतिबंधों की धमकी दी जा चुकी है। मोदी और पुतिन की मुलाकात 19वें भारत-रूस सालाना शिखर सम्‍मेलन के तहत हो रही है।पीएम मोदी ने रूस को भारत का हर मौसम में साथ देने वाला देश करार दिया है। दोनों देशों के बीच रेल, अंतरिक्ष, परमाणु और कई अहम विषयों पर डील साइन हुई हैं।

putin-in-india-300

पीएम मोदी को पुतिन ने किया इनवाइट

साझा बयान देते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि हमें खुलकर गहन चर्चा करने का अवसर प्राप्‍त हुआ। रूस के साथ भारत अपने संबंधों को तेजी से प्राथमिकता देता है। दोनों देशों के बीच संबंध और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। हमारी भागीदारी को लगातार नई ऊर्जा मिली है और वैश्विक रूप से हमारे संबंधों को मजबूती मिली है। पीएम मोदी ने कहा कि रूस के साथ भारत के अद्वितीय संबंध हैं। व्‍यापार से लेकर निवेश, नाभिकीय से लेकर सौर ऊर्जा, सागर से लेकर अंतरिक्ष तक भारत और रूस के संबंधों का और भी विस्‍तार होगा। उन्‍होंने कहा कि भारत के गगनयान अंतरिक्ष मिशन में रूस ने सहयोग देने के लिए हमें आश्‍वासन दिया है। आंतकवाद के खिलाफ संघर्ष में भारत और रूस के साझा हित हैं। भारत और रूस दोनों इस मुद्दे पर एक साथ खड़े है। यह भी पढ़ें-रूस के साथ पांच एस-400 सिस्‍टम की डील, जानिए इंडियन एयरफोर्स को क्‍या होगा फायदा

भारत रूस की दोस्‍ती अपने आप में अनूठी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की विकास यात्रा में रूस का हमेशा साथ रहा है। इसके अलावा अंतरिक्ष क्षेत्र में भी आपसी सहयोग को लेकर दोनों देशों में समझौता हुआ है। इसके तहत साइबेरिया के नोवोसिबिर्स्क में एक भारत की ओर से एक मॉनीटरिंग स्‍टेशन स्‍थापित किया जाएगा। दूसरी ओर रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने साझा बयान में कहा 'मुझे भारत आकर दोस्‍ती का माहौल मिलता है। भारत से कई अंतरराष्‍ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई है।' पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी को रूस के शहर व्लादिवोस्तोक में आयोजित होने वाले इस्‍टर्न इकोनॉमिक फोरम में बतौर मुख्‍य अतिथि आमंत्रित किया है। राष्‍ट्रपतिम पुतिन ने पीएम मोदी के साथ सीरिया के हालातों पर भी चर्चा की है। पुतिन ने बताया कि उन्‍होंने पीएम मोदी को सीरिया से अमेरिका के निकलने के बाद वहां के हालातों की जानकारी दी है। यह भी पढ़ेंS-400 Triumf missile: मोदी-पुतिन के दस्तखत से लाहौर से होने वाला हर हमला कुछ सेकेंड्स में होगा फेल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+