'Rock On' स्टार पूरब कोहली की पूरी फैमिली निकली कोरोना पॉजिटिव, जानिए कैसे जीती Covid-19 से जंग

मुंबई। सिंगर कनिका कपूर और फिल्म निर्माता करीम मोरानी की दोनों बेटियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब एक और बॉलीवुड हस्ती के संक्रमित होने की खबर आई है, 'रॉक ऑन 2' फेम एक्टर पूरब कोहली ने बताया है कि वो और उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे लेकिन अब सभी लोग ठीक हैं, ये खुलासा एक्टर ने खुद सोशल मीड‍िया पर पोस्ट शेयर करके किया है, मालूम हो कि पूरब कोहली इस वक्त परिवार के साथ लंदन में हैं।

कोरोना की चपेट में आया मेरा पूरा परिवार: पूरब कोहली

कोरोना की चपेट में आया मेरा पूरा परिवार: पूरब कोहली

पूरब कोहली ने इंस्टाग्राम पर लंबी पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि हैलो दोस्तो, हमें रेग्युलर फ्लू के लक्षण थे, लेकिन जब डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने कहा कि हम कोरोना पोजिटिव हैं, ये फ्लू जैसा ही है, जिसमें साथ में ज्यादा खांसी और सांस लेने में भी तकलीफ भी होती है, सबसे पहले ये बेटी इनाया को हुआ और उसके बाद पत्नी लकी को फिर मुझे और अंत में मेरे बेटे ओसियन को, हम सभी को ही कफ, बुखार और थकान की शिकायत हुई, जब हमने टेस्ट कराया तो हम सभी को कोरोना संक्रमित पाया गया।

पूरब कोहली ने शेयर की अपनी स्टोरी

पूरब कोहली ने शेयर की अपनी स्टोरी

लंदन में यह सबको हो रहा है और इसे रोकना मुश्किल है लेकिन आपसे बस इसलिए शेयर करना चाहता था ताकि यह जानकर डर कम हो कि किसी को यह हुआ था और वह अब ठीक है, बुधवार को हम सब सेल्फ क्वॉरंटीन से बाहर आ चुके हैं और अब संक्रमण फैलाने वाले नहीं रहे।

पूरब कोहली ने बताए कुछ घरेलू टिप्स

इसी पोस्ट के साथ ही पूरब कोहली ने ये भी शेयर किया है कि वो और उनका परिवार दवा के साथ-साथ क्या-क्या ले रहा था, कोहली ने लिखा है कि 'हम 4 से 5 बार भाप ले रहे थे और नमक के पानी से गरारा, अदरक- शहद का मिक्स ताकि गले को आराम मिले और इससे वाकई मदद मिली, साथ ही गरम पानी की बोतल से चेस्ट की सिंकाई, गरम पानी से नहाना और आराम करना।'

'सभी लोग घर में रहें और सकारात्मक सोचे'

'सभी लोग घर में रहें और सकारात्मक सोचे'

पूरब कहते हैं कि हमें बस फ्लू था लेकिन जब डॉक्टर को इस बारे में बताया तो उऩ्होंने कहा की हम कोरोना पोजिटिव हैं. ये फ्लू जैसा ही है लेकिन कफ ज्यादा है और सांस लेने में भी तकलीफ होती है, फिलहाल वो लोग ठीक होकर घर वापस आ चुके हैं और उन्होंने लोगों से अपील की है, सभी लोग घर में रहें और अपना ख्याल रखें और सकारात्मक सोचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+