'नी लाके 3 पेग बलिये', बीमार दादा को खुश करने के लिए फैमिली का अस्पताल में डांस, Video ने लोगों का जीता दिल

नई दिल्ली, 24 अगस्त: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई ऐसी वीडियो सामने आती है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब होती है। अब ऐसी ही दिल जीतने वाली एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर धमाल मचा रही है, जिसमें परिवार के लोग अपने बीमार दादा को खुश करने के लिए अस्पताल के रूम में भांगड़ा करते दिखाई दे रहे हैं।

बीमार दादाजी को खुश करने के लिए डांस

बीमार दादाजी को खुश करने के लिए डांस

अपने बीमार दादाजी को खुश करने के लिए एक परिवार का डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के दिल को छू रहा है। वीडियो क्लिप को IPS अधिकारी एचजीएस धालीवाल ने ट्विटर पर पोस्ट किया था, जो इंटरनेट पर सबसे अच्छा और शानदार वीडियो में से एक बन चुका है।

पंजाबी गाने पर जबरदस्त डांस

पंजाबी गाने पर जबरदस्त डांस

वीडियो की शुरुआत में पगड़ी पहने एक युवक पंजाबी सिंगर शैरी मान के गाने 'नी लाके 3 पेग बलिये' पर भांगड़ा करता हुआ नजर आ रहा है। युवक के साथ एक महिला और एक बुजुर्ग महिला भी हैं, जो शायद इलाज करा रहे बुजुर्ग की पत्नी हैं। कैमरा तब अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए व्यक्ति को दिखाता है तो उसके चहेरे की मुस्कान उसकी खुशी को सीधे बयां कर रही होती है।

दादाजी भी खुश होते आए नजर

दादाजी भी खुश होते आए नजर

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दादाजी भी अपना हाथ उठाकर परिवार का भांगड़ा करने में साथ देते दिखाई दे रहे हैं। इसके कुछ सेकंड बाद दादी भी दादाजी का हाथ पकड़ती हैं और उनको डांस स्टेप्स करने के लिए हिलाती है। जिसने भी इंटरनेट पर वायरल हुए इस वीडियो को देखा, वो बस बार-बार उसे देखता रह गया।

यूजर बोले- दिन बना दिया

यूजर बोले- दिन बना दिया

वीडियो को अब तक ढाई लाख से ज्यादा बार देखा गया और हजारों रिएक्शन के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अपने परिवार के सदस्य की खुशी के लिए किया गया यह भांगड़ा नेटिजन्स को भी काफी खुश कर रहा है। कई लोगों ने कमेंट में बताया कि कैसे परिवार की इस खुशी ने उनका भी दिन बना दिया। आप भी देखिए परिवार का डांस वीडियो (खबर के अंत में)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+