पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, अभिनेता सुखजिंदर शेरा का निधन, साउथ अफ्रीका में ली अंतिम सांस

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, अभिनेता सुखजिंदर शेरा का निधन, साउथ अफ्रीका में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली, 06 मई: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। लोकप्रिय पंजाबी अभिनेता और निर्देशक सुखजिंदर शेरा का निधन हो गया है। सुखजिंदर शेरा ने आखिरी सांसे साउथ अफ्रीका के युगांडा में ली। बुधवार (05 मई) को उनकी तबीयत अचानक खराब होने से उनकी मौत हुई है। सुखजिंदर के असिस्‍टेंट जगदेव सिंह ने उनके निधन की पुष्टी की है। अभिनेता सुखजिंदर शेरा मलकापुर के निवासी थे। वह 17 अप्रैल को साउथ अफ्रीका के केन्या में अपने दोस्त से मुलाकात की थी। जिसके बाद उन्हें 25 अप्रैल को तेज बुखार हुआ और निमोनिया हो गया। उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार को लगभग 2 बजे उनका निधन हो गया।

sukhjinder shera

पंजाबी अभिनेता करमजीत अनमोल ने सुखजिंदर शेरा के निधन पर शोक जताया है। सुखजिंदर शेरा की तस्वीर को शेयर कर करमजीत अनमोल ने लिखा है, ''हमें यह कहते हुए दुख हो रहा है कि सुखजिंदर शेरा अब हमारे साथ नहीं हैं। वह जिला लुधियाना के गांव मलिक के निवासी थे। उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत एक अभिनेता के रूप में वीरेंद्र की फिल्म ''यारी जट दी'' से की थी। उनकी आखिरी फिल्म ''यार बेली'' थी।''

सुखजिंदर शेरा ने कई फेमस फिल्मों में काम किया था। सुखजिंदर शेरा ने 1987 की ''यारी जट दी'' के साथ पंजाबी फिल्मों में अपनी शुरुआत की थी। बाद में वह जोर जोत दा, ऊंच पिंड, मोह पंजाबी दा, जगिरा, जट्ट ते जमीन जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। सुखजिंदर ने अपने निर्देशन की शुरुआत 1991 में प्रदर्शित फिल्म ''जोराट जट दा'' से की थी। अभिनेता सुखजिंदर शेरा को आखिरी बार 2018 में ''यार बेली'' में देखा गया था।

सुखजिंदर शेरा का परिवार उसके शव को युगांडा से पंजाब लाना चाहता है, जिसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से संपर्क किया है। उनके आकस्मिक निधन ने उद्योग भर में सदमे की लहर है। हालांकि कोरोना महामारी के दौरान ये काफी मुश्किल भरा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+