Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बदला लेने के लिये तलाकशुदा बहू ने फेंकवाया था दुल्‍हन पर तेजाब

 Six Arrested for Acid Attack on Bride
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में शादी के दिन सजने के लिये ब्‍यूटी पार्लर आई दुल्‍हन पर तेजाब फेंके जाने के सनसनीखेज मामले को पुलिस ने सुलाझाने का दावा किया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि जिस घर में लड़की की शादी होने वाली थी उसी घर की बड़ी बहू ने दुल्‍हन पर तेजाब फेंकवाया था। सीधे शब्‍दों में कहें तो लड़के की भाभी ने ही अपनी होने वाली देवरानी पर तेजाब फेंकवाया था। पुलिस ने आरोपी तलाकशुदा बहू अमनप्रीत सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मालूम हो कि पिछले साल ही अमनप्रीत का अपने पति (दुल्‍हे का बड़ा भाई) के साथ तलाक हुआ था। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि तलाक के दौरान अमनप्रीत ने धमकी दी थी कि वो अब इस घर में कोई और शादी नहीं होने देगी। बताया जा रहा है कि इसी वजह से दूल्हे की भाभी ने पांच लोगों की मदद से शादी के दिन दुल्हन पर तेजाब फिंकवाया था। पुलिस ने बताया कि लड़की की कोई दुश्‍मनी आरोपी से नहीं थी। वो बस तलाकशुदा बहू के बदले का शिकार बन गई।

दी थी धमकी- इस घर में कोई और शादी नहीं होने दूंगी

उल्‍लेखनीय है कि शादी के लिए तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर गई लड़की पर एक युवक ने तेजाब फेंक दिया था। आरोपी एसिड फेंकने के बाद ब्यूटी पार्लर से फरार हो गया। एसिड हमले में दुल्हन के अलावा दो और लड़कियां घायल हुईं थी जिन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की बरनाला की रहने वाली थी।

अब आप सोच सकते हैं कि किसी भी इंसान के अंदर अगर बदले की आग एक बार जल उठे, तो वह किस हद तक फैल सकती है। तलाकशुदा बहू ने न केवल पूर्व पति के घर की खुशी छीन ली बल्क‍ि होने वाली दुल्हन की भी जिंदगी बर्बाद कर दी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+